घायल तेंदुए का वीडियो वायरल

भीमताल नगर क्षेत्र और उसके आसपास तेंदुए की उपस्थिति से लोगों में दहशत व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 05:02 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:18 AM (IST)
घायल तेंदुए का वीडियो वायरल
घायल तेंदुए का वीडियो वायरल

संवाद सहयोगी, भीमताल : यहां नगर क्षेत्र और उसके आसपास तेंदुए की उपस्थिति से लोगों में दहशत व्याप्त है। पहले भक्त्यूड़ा और अब सातताल रोड पर आबादी क्षेत्र में तेंदुए ने उपस्थिति दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों को दिखाई दिया तेंदुआ घायल बताया जा रहा है। इससे लोग बेहद सहमे हुए हैं।

स्थानीय निवासी विक्रम कंडारी व नीरज रैकुनी बुधवार सुबह छह बजे मार्निग वॉक करने गए थे, तभी आसपास तेंदुए की उपस्थिति भांप वह सतर्क हो गए। थोड़ी देर में घायल तेंदुआ दिखाई देने पर उन्होंने उसका वीडियो बना डाला। उनके मुताबिक में तेंदुए को चोट लगी हुई है। लगभग दस मिनट तक एक कॉटेज की दीवार पर बैठने के बाद वह लंगड़ाते हुए जंगल की ओर चला गया। उसके बाद तेंदुआ कई बार आबादी क्षेत्र में देखा गया। मामले की जानकारी रेंजर मुकुल शर्मा को दी गई है। वहीं वन विभाग द्वारा अब क्षेत्र में पिंजड़ा लगा दिया गया है।

==========

इनसेट

वीडियो वायरल होने पर लोगों ने ली जानकारी

भीमताल : स्थानीय युवकों द्वारा घायल तेंदुए का बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद रानीबाग क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने घायल तेंदुए के बारे में उनसे जानकारी ली। इधर वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि वीडियो और फोटो रानीबाग में तेंदुए को पकड़ने में जुटे वन कर्मियों और शिकारियों को भेज दिया गया है। वहीं शिकारी विपिन चंद्रा ने उसके गोली लगने से घायल हुए तेंदुआ होने की संभावना से इन्कार किया है। विपिन चंद्रा ने बताया गोली लगने के बाद तेंदुआ एकांत स्थान खोजता है, जहां उसे अन्य कोई जानवर परेशान न कर सके।

chat bot
आपका साथी