वाहन संचालकों रेड जोन के नियमों के बारे में नहीं बताया गया, पास के लिए भटकते रहे

नैनीताल जनपद के रेड जोन में आने के बाद सार्वजनिक व निजी वाहनों के संचालन को लेकर स्पष्ट आदेश जारी नहीं होने पर वाहन संचालक असमंजस की स्थिति में रहे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 08:17 PM (IST)
वाहन संचालकों रेड जोन के नियमों के बारे में नहीं बताया गया, पास के लिए भटकते रहे
वाहन संचालकों रेड जोन के नियमों के बारे में नहीं बताया गया, पास के लिए भटकते रहे

हल्द्वानी, जेएनएन : नैनीताल जनपद के रेड जोन में आने के बाद सार्वजनिक व निजी वाहनों के संचालन को लेकर स्पष्ट आदेश जारी नहीं होने पर वाहन संचालक असमंजस की स्थिति में रहे। इसके अलावा लोग एमबी इंटर कालेज में पास बनाने के लिए भटकते रहे। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेड जोन में शामिल होने के बावजूद केंद्र व राज्य सरकार के आदेशों के मुताबिक जिले के भीतर आवागमन के लिए पास की जरूरत नहीं होगी। हालांकि दूसरे जिले को जाने व आने के लिए पास आवश्कीय है।

जिले में आने-जाने को लेकर पसोपेश में लोग

जिले के रेड जोन में शामिल होने के साथ ही दुकानों के खुलने का समय सुबह सात से शाम चार बजे तक कर दिया गया है। वहीं वाहनों के संचालन को लेकर चालकों में सोमवार को असमंजस बना रहा। लोग जिले में आने-जाने को लेकर पसोपेश में पड़े रहे। कई लोग जिले के भीतर भी आने-जाने के लिए पास बनाने पहुंचे। वहीं शहर में आटो का संचालन भी हुआ। प्रशासन के मुताबिक जिले में सरकार की गाइडलाइन का पालन कर निजी वाहनों से आवागमन में पाबंदी नहीं है। केवल वहीं टैक्सियों का संचालन होगा, जो फंसे हुए लोगों को लाने या छोड़ने जाने के लिए लगी हैं। आटो का संचालन भी ट्रेन या वायु सेवा से आने वाले लोगों के ही होगा।

ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन बनाएं पास

परिवहन विभाग ने लोगों से ऑफालाइन के बजाय ऑनलाइन पास बनाने की अपील की है। एआरटीओ विमल पांडे ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया गया है। लोग किसी भी सर्च इंजन में स्मार्ट सिटी देहरादून डालकर ई-पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवहन विभाग की ओर ाऑनलाइन पास के लिए आवेदन करने वालों की मदद के लिए 10 वालंटियर की तैनाती भी की दी है। ये वालंटियर लोगों को फोन पर ई-पास की प्रक्रिया समझने में मदद करेंगे।

ई-पास बनाने में मदद करने के लिए नियुक्त वालंटियर

वालंटियर                    नंबर                          स्थान

शाह फेजल                9837667533              नैनीताल

भूपेंद्र जीना                 9639376145              हल्द्वानी

अरविंद कुमार            9927907707              हल्द्वानी

मनोज जोशी               8006974380              पहाड़पानी

राकेश जोशी               8630135102              रामनगर

नीरज पढालनी            9897091021              भवाली

मोहन जोशी                9927164194              रामगढ़

गणेश आर्य                  9411303795              धारी

विक्रम धामी                 9761111291              ज्योलीकाेट

संदीप पांडे                  9012911218               हल्द्वानी

सेंट्रल जेल स‍ितारगंज में पांच कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, सभी काट रहे हैं उम्र कैद की सजा  

पुलिस कस्टडी में प्रवासी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, कमर के नीचे मिले डंडे से पीटे जाने के निशान 

chat bot
आपका साथी