उत्तराखंड परिवहन निगम 400 बसों का संचालन सीएनजी से करेगा !

मुख्यालय स्तर पर हो रही चर्चा अगर धरातल पर उतर गई तो उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 400 बसों का संचालन सीएनजी से किया जाएगा। दिल्ली रूट की बसों को डीजल फ्री करने की प्लानिंग है। हालांकि निगम को इसके लिए एक सीएनजी पंप भी खोलना पड़ेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:47 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 10:21 AM (IST)
उत्तराखंड परिवहन निगम 400 बसों का संचालन सीएनजी से करेगा !
उत्तराखंड परिवहन निगम की 400 बसों का संचालन सीएनजी से किया जाएगा!

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : मुख्यालय स्तर पर हो रही चर्चा अगर धरातल पर उतर गई तो उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 400 बसों का संचालन सीएनजी से किया जाएगा। दिल्ली रूट की बसों को डीजल फ्री करने की प्लानिंग है। हालांकि, निगम को इसके लिए एक सीएनजी पंप भी खोलना पड़ेगा। ताकि हल्द्वानी पहुंचने के बाद बसों को अटकना न पड़े।

नैनीताल रीजन के आरएम संचालन यशपाल सिंह ने बताया कि रामनगर डिपो में सीएनजी बसों का संचालन सफल रहा। डीजल से काफी कम खर्चा होने की वजह से रूट औसत भी सहा आ रहा है। जिस वजह से परिवहन निगम दिल्ली रूट की बसों को सीएनजी से चलाने की मांग कर रहा है। जो बसें ज्यादा पुरानी नहीं है उनमें सीएनजी किट लगाई जाएंगी। मुख्यालय ने इसके लिए रीजन स्तर पर प्रस्ताव भी मांगे हैं। अंतिम मुहर देहरादून से ही लगेगी।

रामनगर डिपो के पास तीन बसें : परिवहन निगम द्वारा कुछ समय पूर्व दिल्ली रूट के लिए रामनगर डिपो को तीन सीएनजी से चलने वाली बसें मुहैया करवाई गई थी। तीनों बसें अनुबंधित है। दिल्ली में एक सीएनजी पंप से गैस भरवाने का अनुबंध किया गया है। मुख्यालय से हर माह भुगतान किया जाता है।

पर्यावरण व निगम दोनों के लिए फायदेमंद : दिल्ली रूट की बसों में सीएनजी लगने पर पर्यावरण व निगम दोनों को फायदा होगा। अक्सर रोडवेज बसों में डीजल चोरी होने के मामले सुर्खियों में रहते हैं। सीएनजी से संचालन होने पर यह चोरी भी बंद हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी