प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, भाजपा में टिकट की दावेदारी करना हर कार्यकर्ता का हक

काशीपुर में भाजपा की टिकट दावेदारों के बीच खींचतान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक शनिवार को विराम लगाते हुए कहा कि टिकट की दावेदारी करना का सभी को हक है। टिकट के लिए बनाए गए नियमों में जो खरा उतरेगा उसी को टिकट दिया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:08 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:49 AM (IST)
प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, भाजपा में टिकट की दावेदारी करना हर कार्यकर्ता का हक
प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, भाजपा में टिकट की दावेदारी करना हर कार्यकर्ता का हक

जागरण संवाददाता, काशीपुर : काशीपुर में भाजपा की टिकट दावेदारों के बीच खींचतान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक शनिवार को विराम लगाते हुए कहा कि टिकट की दावेदारी करना का सभी को हक है। टिकट किसको दिया जाए यह पार्टी हाईकमान निश्चित करता है एवं टिकट के लिए बनाए गए नियमों में जो खरा उतरेगा उसी को टिकट दिया जाएगा। प्रदेश में नए जिलों के सृजन की सुगबुगाहट के सवाल पर उन्होंने कहा कि नए जिलों के सृजन के लिए चीफ सेक्रेटी की अध्यक्षता में बनी कमेटी की बैठक कहीं हुई है। उस बैठक के आधार पर सरकार कोई निर्णय लेगी।

काशीपुर में बाज़पुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में आज भारी दैवीय आपदा के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रभावित लोगों को पूरी तरह मदद की जा रही है। आपदा में केंद्र सरकार की मदद से हमने आपदा का न्यूनीकरण किया केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग आपदा से निपटने में राज्य सरकार को मिला है एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सरकारी अमले एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करने में लगा दिया।

उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत को लेकर कहा कि वह पूरी तरह से पार्टी के साथ खड़े हैं। इस दौरान पत्रकार वार्ता में पार्टी के कोऑपरेटिव यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, नगर निगम महापौर उषा चौधरी, डॉ गिरीश तिवारी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष उत्तराखंड मुकेश कुमार, प्रशांत पंडित, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, उपस्थित रहे।

स्थिति सामान्य होने तक सभी कार्यकम रहेंगे रद्द

रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि संगठन के कार्यकर्ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनता की मदद में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष आलोचना करने के बजाय प्रभावित गांवों में लोगों की मदद करते हुए जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका अदा करे। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद सामान्य स्थिति बहाल होने तक पार्टी संगठन के सभी कार्यक्रम स्थगित किए गए है। कार्यकत्र्ताओं के सामने इस समय पीडि़तों तक पहुंच कर उन्हें मदद मुहैया कराना पहला लक्ष्य है। सरकार द्वारा सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने से जन हानि कम हुई। भाजपा कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में पीडि़तों के साथ रहे। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पीडि़तों के बीच लगातार पहुंच रहे है। और हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी