उत्तराखंड पुलिस ने चालान से भरा खजाना, नौ महीने में 25 करोड़ 13 लाख जुर्माना वसूला

उत्तराखंड पुलिस ने 2021 में नौ महीनों के दौरान 448212 वाहनों के चालान से शमन शुल्क (जुर्माने) के रूप में 25 करोड़ 13 लाख 51 हजार रुपये वसूले हैं। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को यह जानकारी पुुलिस मुुख्यालय ने उपलब्ध कराई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:33 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:33 AM (IST)
उत्तराखंड पुलिस ने चालान से भरा खजाना, नौ महीने में 25 करोड़ 13 लाख जुर्माना वसूला
उत्तराखंड पुलिस ने चालान से भरा खजाना, नौ महीने में 25 करोड़ 13 लाख जुर्माना वसूला

जागरण संवाददाता, काशीपुर : उत्तराखंड पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई तरह के अभियान चला रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई करने के बाद भी लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस ने 2021 में नौ महीनों के दौरान 448212 वाहनों के चालान से शमन शुल्क (जुर्माने) के रूप में 25 करोड़ 13 लाख 51 हजार रुपये वसूले हैं। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को यह जानकारी पुुलिस मुुख्यालय ने उपलब्ध कराई है। काशीपुर निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से उक्त सूचना मांगी थी।

पुलिस मुख्यालय के लोक सूूचना अधिकारी/पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रो./मार्ड.) सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस. की ओर से बताया गया है कि उधमसिंह नगर में सर्वाधिक 1,06,428 चालान किए गए। देहरादून में 96513, नैनीताल में 61520, हरिद्वार में 61275, रुद्रप्रयाग में 7965, पौैड़ी में 22962, अल्मोड़ा में 8473, बागेश्वर में 7325, पिथौैरागढ़ में 16543 तथा चम्पावत में 10277 वाहन चालान किए गए हैं। इनके एवज में 25 करोड़ 13 लाख 51 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। वाहन चालानों के माहवार विवरण में जनवरी में 71402, फरवरी में 61917, मार्च में 53104, अप्रैल में 31216, मई में 29247, जून में 43818, जुलाई में 62930, अगस्त में 55173 तथा सितंबर में 39405 चालान किये गये हैं।

chat bot
आपका साथी