70 विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत दावेदारी पेश करेगा उत्तराखंड क्रांति दल

केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि अब तक सत्ता में रही राजनीतिक पार्टियां जल जंगल जमीन के नाम पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करती रही हैं ऐसे में यूकेडी सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और मजबूत दावेदारी पेश करेगी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:01 PM (IST)
70 विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत दावेदारी पेश करेगा उत्तराखंड क्रांति दल
केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि सल्ट उपचुनाव को लेकर रविवार को निर्णय लिया जाएगा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक गौलापार स्थित सॢकट हाउस में शुरू हो गई है। पहले दिन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि अब तक सत्ता में रही राजनीतिक पार्टियां जल, जंगल, जमीन के नाम पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करती रही हैं ऐसे में यूकेडी सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और मजबूत दावेदारी पेश करेगी।

केंद्रीय अध्यक्ष भट्ट की अध्यक्षता में हुई कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ही मूल भावनाओं के साथ काम करने वाला एकमात्र राजनीतिक संगठन है। पार्टी के प्रति जनता का विश्वास दोबारा वापस पाने के लिए गहनता से मंथन किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दल पूरा खाका तैयार कर  मजबूती के साथ चुनाव मैदान में कदम रखेगा। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि जनता के बीच कैसे विश्वास जागृत हो, इस पर दल चिंतन कर रहा है। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक डा. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि बड़ी राजनीतिक पाॢटयों की बागडोर दिल्ली में बैठे कुछ बड़े नेताओं के हाथ में है।

कार्यसमिति की बैठक पहले दिन देर रात तक चली। जिसमें राज्य में पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक पुष्पेश त्रिपाठी, केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन जोशी, हरीश पाठक, महानगर अध्यक्ष रवि वाल्मीकि, सतीश कांडपाल, आनंद सिंह असगोला, जय प्रकाश, सरिता पुरोहित, तेज सिंह कार्की, जीवन सिंह नेगी, मोहन उपाध्याय मौजूद रहे।

सल्ट उपचुनाव को लेकर आज होगा निर्णय

केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि सल्ट उपचुनाव को लेकर रविवार को निर्णय लिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में इस संबंध में आगामी रणनीति बताई जाएगी।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी