नेशनल साइकिलिंग में उत्तराखंड को पांच कांस्य पदक
कर्नाटक के गदग शहर में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय माउंटेन साइकिल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने पांच कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता 18 से 21 फरवरी तक हुई। जिसमें राज्य की 21 सदस्यीय टीम शामिल हुई थी।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कर्नाटक के गदग शहर में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय माउंटेन साइकिल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने पांच कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता 18 से 21 फरवरी तक हुई। जिसमें राज्य की 21 सदस्यीय टीम शामिल हुई थी। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष विमल चौधरी, उपाध्यक्ष विकास किरौला, कोच व मैनेजर आशीष रस्तोगी, विकास दुर्गापाल, विजय पाठक, सुरेश पाल ने खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।
इन खिलाडिय़ों के नाम रहा पदक
रजत पांडे (मैन एलीट क्रॉस कंट्री) - रजत पदक
रजत पांडे (मैन अंडर-23) - रजत पदक
रमेश भारती, अर्जुन राठौर, प्रियंका मेहता, आस्था बिष्ट (मिक्स रैली) - कांस्य पदक
निखिल बिष्ट (सब जूनियर बॉयज क्रॉस कंट्री) - कांस्य पदक
शिवांश साह (यूथ बॉयज क्रॉस कंट्री) - कांस्य पदक
जिले की फुटबाल टीम का ट्रायल 27-28 को
बालकों की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता एक से छह मार्च तक हल्द्वानी बद्रीपुरा स्थित स्पोट्र्स स्टेडियम में होगी। जिला खेल अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली नैनीताल जिले की टीम का चयन ट्रायल 27 और 28 फरवरी को स्टेडियम में सुबह 8 बजे से होगा। ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ी 14 वर्ष से कम उम्र व 17 वर्ष से अधिक उम्र के न हों। प्रतिभागी को अपने साथ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट, आयु प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज कलर फोटो, आधार कार्ड लाना होगा।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें