गोलज्यू मंदिर में पूजन से उपनल कर्मचारियों ने फिर शुरू किया आंदोलन

उपनल कर्मचारियों ने एक बार फिर से आंदोलन की हुंकार भरी है। शुक्रवार को सभी कर्मचारी गोलज्यू मंदिर पहुंचे और सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना करते हुए आंदोलन की शुरुआत की। कहा कि कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतनमान समेत उनकी तमाम मांगें हैं!

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 09:00 AM (IST)
गोलज्यू मंदिर में पूजन से उपनल कर्मचारियों ने फिर शुरू किया आंदोलन
गोलज्यू मंदिर में पूजन से उपनल कर्मचारियों ने फिर शुरू किया आंदोलन

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उपनल कर्मचारियों ने एक बार फिर से आंदोलन की हुंकार भरी है। शुक्रवार को सभी कर्मचारी गोलज्यू मंदिर पहुंचे और सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना करते हुए आंदोलन की शुरुआत की। कहा कि कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतनमान समेत उनकी तमाम मांगें हैं, जिसके लिए कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार 22 हजार उपनल कर्मचारियों की अनदेखी पर उतारू है। महंगाई बढऩे से जीवन यापन मुश्किल हो गया है। तमाम कर्मचारियों को 10 वर्ष काम करने के बावजूद हटा दिया गया। इस तरह की मनमानी के विरुद्ध हम फिर आंदोलन करने को बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत हो गई। अब छह व सात सितंबर को कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

ये हैं मांगें

समान काम समान वेतन व नियमितीकरण के लिए नियमावली बनाई जाए। जिन विभागों में अधिसंख्य उपनल कर्मचारी कार्यरत हैं, उनके पदों को कैडर मानते हुए उन्हें सेवा से न हटाया जाए। बाहर किए गए उपनलकर्मियों की सेवा बहाल की जाए किसी भी उपनल कर्मचारी की कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर या मानवीय क्षति होने पर 20 लाख का बीमा दिया जाए।

ये रहे शामिल

रमेश शर्मा, पूरन भट्ट, गणेश गोस्वामी, योगेंद्र विश्राल, ललित उपाध्याय, महेश डंगवाल, मनोज शर्मा, प्रकाश बहुगुणा, भीम सिंह, दीप चंद्र जोशी, तेजा सिंह बिष्ट, विनोद बिष्ट, मनोज जोशी, प्रकाश सनवाल, खजान सिंह नेगी, दीपक लोधियाल, सौरभ श्रीवास्तव, सतीश भट्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी