पिछली सरकारों ने शहीदों को हाशिये पर रखा, भाजपा सरकार में मिल रहा सम्‍मान : केंद्रीय राज्यमंत्री

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। शहीदों के सम्मान में भारत सबसे आगे है। देश नंबर वन बन गया है। रोहतांग में सबसे ऊंची सुरंग बनाई जा रही है। शहीद बेटों के लिए शहीद सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 08:05 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 08:05 PM (IST)
पिछली सरकारों ने शहीदों को हाशिये पर रखा, भाजपा सरकार में मिल रहा सम्‍मान : केंद्रीय राज्यमंत्री
पिछली सरकारों ने शहीदों को हाशिये पर रखा, भाजपा सरकार में मिल रहा सम्‍मान : केंद्रीय राज्यमंत्री

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है। शहीदों के सम्मान में भारत सबसे आगे है। देश नंबर वन बन गया है। रोहतांग में सबसे ऊंची सुरंग बनाई जा रही है। भारत की माताओं के शहीद बेटों के लिए शहीद सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अन्य सरकारों ने शहीदों को हाशिये पर रखा था।

गुरुवार को नुमाइशखेत मैदान पर आयोजित शहीद यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट ने कहा कि भाजपा देश को उन्नति के पथ पर ले जाने का काम कर रही है। आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। शहीदों का त्याग, बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उसे इतिहास बनाने का काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

शहीद होने वाले जवानों का देश का बच्चा-बच्चा ऋणी है और उनका सम्मान होना चाहिए। शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम के दौरान शहीदों के स्वजनों को सम्मानित किया जा रहा है। भारतवर्ष में यह पहली बार हुआ है। इससे पहले भी कई सरकारें थी, लेकिन उन्होंने ऐसा ऐतिहासिक कदम नहीं उठाया। गरीब, असहाय, बेरोजगार, देशभक्त, महिलाओं के साथ ही सभी वर्गों का विकास हो रहा है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने काम के बूते बड़ी जीत हासिल करेगी। शहीद स्वजनों को सम्मान प्रदान कर केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट दूसरे कार्यक्रम को रवाना हो गए।

87 शहीदों के स्वजनों का किया सम्मान

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने नुमाइशखेत मैदान में गुरुवार को आयोजित शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में जिले के 87 शहीदों के स्वजनों का सम्मान किया गया। उन्हें शाल भेंट कर ताम्र पत्र प्रदान किए गए। 28 गरुड़ और 59 बागेश्वर विकास खंड के शहीदों के स्वजन शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक चंदन राम दास ने की। इस दौरान जिपं अध्यक्ष बसंती देव, जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, सुरेश गढिय़ा, उमा बिष्ट, दलीप खेतवाल, रणजीत बोरा, सुरेश कांडपाल, आदर्श कठायत, राजेंद्र परिहार, जिलाधिकारी विनीत कुमार, एसपी अमित श्रीवास्तव, सीडीओ डीडी पंत, एसडीएम हरगिरी, तहसीलदार नवाजिश खलीक, कर्नल जीएस बिष्ट, वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा, तारा सिंह रावत, रघुवर सिंह दफौटी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे। संचालन दीप जोशी ने किया।

chat bot
आपका साथी