मनु महारानी के कर्मचारियों की नौकरी बहाली की मांग के समर्थन में आई यूकेडी

नौकरी बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे मनु महारानी होटल से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के समर्थन में अब यूकेडी भी उतर आई है। पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर होटल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 02:31 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 02:31 PM (IST)
मनु महारानी के कर्मचारियों की नौकरी बहाली की मांग के समर्थन में आई यूकेडी
मनु महारानी के कर्मचारियों की नौकरी बहाली की मांग के समर्थन में आई यूकेडी

नैनीताल, जागरण संवाददात : बीते 37 दिनों से नौकरी बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे मनु महारानी होटल से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के समर्थन में अब यूकेडी भी उतर आई है। पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर होटल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने साफ किया कि यदि जल्द इस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई तो संगठन और उग्र आंदोलन करेगा।

बुधवार को यूकेडी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल के नेतृत्व में करीब एक दर्जन कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने मनुमहारानी से बर्खास्त किए गए कर्मियों की नौकरी बहाल करवाने की मांग के लिए उचित कदम उठाने की मांग रखी। नारायण जंतवाल ने कहा कि बीते 30 वर्षों से कर्मचारी मनुमहारानी में कार्यरत थे। बीते वर्ष होटल प्रबंधन द्वारा 33 कर्मचारियों की नौकरी समाप्त कर दी गई।

एक साल से बेरोजगार होने के बाद नौकरी बहाली की मांग को लेकर बीते 37 दिनों से कर्मचारी आंदोलन पर डटे हुए हैं। जिसके बावजूद ना होटल प्रबंधन द्वारा उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है और ना ही जिला प्रशासन द्वारा इसको लेकर कोई पहल की जा रही है। विधानसभा प्रभारी केएल आर्य ने कहा कि यदि इस को लेकर जल्द कोई सकारात्मक कदम जिला प्रशासन द्वारा नहीं उठाया गया तो कार्यकर्ता और अधिक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान खीमराज, महेंद्र पाल, खुशाल सिंह, रामलाल, कन्हैया, रोहन, मोहम्मद अली, वीरेंद्र चंद्र, हरी लाल, गोपाल राम आदि मौजूद रहे।।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी