हल्द्वानी सब्जी मंडी में दोपहिया वाहनों का प्रवेश बंद, आवश्यक सामान की खरीदारी में लग रहा जाम

मंडी परिसर में आवश्यक सामानों की खरीद के लिए दोपहर 12 बजे तक भारी भीड़ हो रही है। बाइक व स्कूटी के साथ मंडी पहुंच रहे लोगों से अंदर की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिससे जाम के झाम से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:50 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:50 AM (IST)
हल्द्वानी सब्जी मंडी में दोपहिया वाहनों का प्रवेश बंद, आवश्यक सामान की खरीदारी में लग रहा जाम
एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि दोपहिया वाहनों को मंडी गेट से ही वापस कर दिया जाएगा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: सब्जी मंडी परिसर में आवश्यक सामानों की खरीद के लिए दोपहर 12 बजे तक भारी भीड़ हो रही है। बाइक व स्कूटी के साथ मंडी पहुंच रहे लोगों से अंदर की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिससे जाम के झाम से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब मंडी परिसर में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जा रही है।

  नवीन मंडी परिसर में फल, सब्जी, दाल, खाद्यान्न आदि के लिए लोग पहुंचते हैं। आवश्यक सामाग्री की खरीद के लिए कफ्र्यू के समय दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में बाजार क्षेत्र में बड़ी संख्या में पहुंच रहे दोपहिया वाहन मुसीबत का सबब बन रहे हैं। सब्जी मंडी परिसर में पहुंचे एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने व्यवस्था का निरीक्षण कर लोगों से बात की। जिसमें मंडी परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोपहिया वाहनों से हो रही परेशानी से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त बड़े वाहनों से भी मंडी परिसर में अव्यवस्था की स्थिति है। लेकिन समस्या यह है कि पहाड़ी व अन्य क्षेत्रों में जाने वाली सब्जियों व अन्य खाद्यान्न के लिए बड़े वाहनों का प्रवेश परिसर में रोकने से समस्या हो सकती है। ऐसे में सिर्फ दो पहिया वाहनों का प्रवेश ही रोका गया है।

एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि दोपहिया वाहनों को मंडी गेट से ही वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए सब्जी मंडी पुलिस चौकी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडी गेट पर ही बैरीकेडिंग की जाएगी। जिसमें पुलिस के अतिरिक्त मंडी का कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहेगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी