हल्द्वानी में टुकटुक पर शराब की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार, छह पेटी शराब बरामद

तस्करी करके ले जाई जा रही शराब पुलिस के हत्थे चढ़ गई। टुकटुक में लदी छह पेटी शराब के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 01:01 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:58 PM (IST)
हल्द्वानी में टुकटुक पर शराब की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार, छह पेटी शराब बरामद
हल्द्वानी में टुकटुक पर शराब की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार, छह पेटी शराब बरामद

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : तस्करी करके ले जाई जा रही शराब पुलिस के हत्थे चढ़ गई। टुकटुक में लदी छह पेटी शराब के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है। उनके कनेक्शन को भी पुलिस खंगागलने में जुटी है।

नैनीताल पुलिस की ओर से नशेड़ी व बिक्री करने वालों की सूचना देने को जारी हेल्पलाइन नंबर 9719291929, 7519051905 पर 17 मई सोमवार को सुबह करीब 10 बजे पुलिस को शराब तस्करी की जानकारी दी गई। तस्करी की सूचना मिलते ही मुखानी पुलिस सक्रिय हो गई। कुसुमखेड़ा रोड पर निरीक्षण के दौरान वाहन टुक-टुक UK04ER-1412 में कुछ व्यक्ति अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। जांच के दौरान कुसुमखेड़ा तिराहे पर टुकटुक मिल भी गया।

वाहन में लदी शराब को पुष्ट करने के बाद उसे थाने ले जाया गया। एसओ मुखानी सुशील कुमार ने बताया कि टुक-टुक से छह पेटी अवैध शराब बरामद की गई। मौके से रविन्द्र उर्फ रवि शर्मा निवासी राजपुरा थाना हल्द्वानी व हरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी राजपुरा थाना हल्द्वानी को मोके से गिरफ्तार किया गया। दोनों पर अभियोग दर्ज करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयोग किए जा रहे टुक-टुक को सीज किया गया। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान शराब की तस्करी करने वालों पर खास तरह से निगाह रखी जा रही है।

दुकानें बंद होने से बढ़ी तस्करी

कर्फ्यू के दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की खरीद को ही अनुमति दी गई है। ऐसे में अन्य दुकानें बंद कर दी गई हैं। जिसमें शराब को भी आवश्यक वस्तु ना मानते हुए विभिन्न ठेकों पर ताला लगा हुआ है। जिसके चलते शराब तस्करी कर ऊंचे दामों पर बेचने के मामले आए दिन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से जारी किए गए नंबर पर लोग शिकायत भी कर रहे हैं। जिससे तस्करी के मामले पकड़ में आ रहे हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी