बरेली से अफीम स्‍मगल करने आ रहे दो तस्कर ऊधमसिंहनगर बॉर्डर पर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलभट्टा पुलिस ने एसओजी के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए बाइक सवार दो तस्करों को 766 ग्राम अफीम के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद बाइक को सीज कर दिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:25 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:25 AM (IST)
बरेली से अफीम स्‍मगल करने आ रहे दो तस्कर ऊधमसिंहनगर बॉर्डर पर गिरफ्तार
बरेली से अफीम स्‍मगल करने आ रहे दो तस्कर ऊधमसिंहनगर बॉर्डर पर गिरफ्तार

किच्छा, जागरण संवाददाता : उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलभट्टा पुलिस ने एसओजी के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए बाइक सवार दो तस्करों को 766 ग्राम अफीम के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद बाइक को सीज कर दिया है। पुलिस को पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे है।

बुधवार शाम बरेली से उत्तराखंड में अफीम की बड़ी खेप की खपाने की सूचना पर पुलिस ने पुलभट्टा बॉर्डर पर घेराबंदी कर दी। दो बाइक पर सवार तस्करों को जब रोका तो उन्होंने पुलिस को चकमा दे भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम धर्मेंद्र पुत्र जयराम निवासी कमालपुर थाना अलीगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश, रोहिताश वर्मा पुत्र तोता राम निवासी सितारगंज थाना फरीदनगर जनपद बरेली उत्तर प्रदेश बताया है।

उनके पास से क्रमशः 402 ग्राम व 364 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को बताया वह फुटकर में अफीम यहां लाकर बेचा करते है। पुलिस दोनों तस्करों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। एसओ पुलभट्टा विनोद जोशी ने बताया आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी