पिथौरागढ़ के थल में 144 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

एसआइ विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। थल थाना पुलिस ने मंगलवार रात बैरियर में चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 144 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:55 PM (IST)
पिथौरागढ़ के थल में 144 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम विनोद सिंह व अजीत सिंह निवासी बीसा बजेड़ बताया।

जागरण संवाददाता, थल (पिथौरागढ़) : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है। इसी के तहत थल थाना पुलिस ने मंगलवार रात बैरियर में चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 144 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसआइ विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान थल चेक पोस्ट पर पुलिस ने मंगलवार देर रात्रि करीब एक बजे एक पिकअप संख्या यूके सीए 1426 को रोका। तलाशी करने पर वाहन से 144 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब को कब्जे में लेकर वाहन को सीज किया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम विनोद सिंह व अजीत सिंह निवासी बीसा बजेड़ बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। टीम में कांस्टेबल महेश शर्मा, धर्मेद्र भारती, बृजेश नयाल शामिल थे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी