पिथौरागढ़ में अवैध रेत ढो रही दो पिकप सीज, चालक गिरफ्तार

दो रेत से लदी दो पिकप चेकिंग टीम को मिली। चालकों से रेत परिवहन के लिए रमन्ने मांगें गए चालक कोई वैध कागज नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने वाहन चालक नाथ सिंह और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। चालकों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:02 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:02 PM (IST)
पिथौरागढ़ में अवैध रेत ढो रही दो पिकप सीज, चालक गिरफ्तार
वाहनों को सीज करने के साथ ही पिकप चालकों को गिरफ्तार कर लिया।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : खनन गतिविधियां शुरू  होते ही जिले में अवैध खनन जोर पकडऩे लगा है। मंगलवार को पुलिस ने मुनस्यारी क्षेत्र में अवैध रेत से लदी दो पिकप पकड़ी। वाहनों को सीज करने के साथ ही पिकप चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ की अगुवाई में पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान दो रेत से लदी दो पिकप चेकिंग टीम को मिली। चालकों से रेत परिवहन के लिए रमन्ने मांगें गए, चालक कोई वैध कागज नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने वाहन चालक नाथ सिंह और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अवैध रेत ला रही पिकप को सीज करने के बाद चालकों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजेंद्र, प्रमोद खैर, विनोद अधिकारी, मनोज कुमार आदि शामिल थे। 

जौलजीबी : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जौलजीबी थानाध्यक्ष अशोक धनकड़ की अगुवाई में क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान अशोक सिंह को आठ लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चैकिंग टीम में कांस्टेबल दीपक चंद्र कापड़ी, देवेंद्र सिंह शामिल थे। 

स्कूटी सवार की मौत के मामले में पिकप चालक गिरफ्तार 

मुख्यालय से 15 किमी. दूर नैनीपातल के पास पिकप और स्कूटी भिड़त में स्कूटी सवार की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक आलम सिंह निवासी मल्ला मिर्थी के भाई ललित सिंह ने थाना जाजरदेवल में पिकप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जाजरदेवल थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने आरोपी पिकप चालक अनिल प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मीनाक्षी रौतेला, कांस्टेबल संतोष असवाल, नैन सिंह शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी