बागेश्वर जिले के गांव में मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, दो की मौत, सात लोग घायल

बागेश्वर जिले के गुनकोट गांव में एक विशालकाय पेड़ मकान के ऊपर गिर गया है। हादसे में परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि साल लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने टीम गांव भेज दी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 07:45 AM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 09:53 AM (IST)
बागेश्वर जिले के गांव में मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, दो की मौत, सात लोग घायल
बागेश्वर जिले के गांव में मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, दो की मौत, सात लोग घायल

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : बागेश्वर जिले गुनकोट गांव में अलसुबह एक विशालकाय पेड़ मकान के ऊपर गिर गया है। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि साल लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने टीम गांव भेज दी है।

भारी बारिश के कारण गुनकोट गांव में मकान के ऊपर पेड़ गिरने से गीता देवी पत्नी कैलाश राम 46 वर्ष और आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष की मौत हो गई है। जबकि कैलाश राम पुत्र मोहन राम 54 वर्ष, पूरन राम पुत्र कैलाश राम 31 वर्ष, मनोज कुमार 20 वर्ष, निर्मला देवी 35 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, मोहन राम 80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं।

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर है। घटना तड़के सुबह दो बजे की है। जिला मुख्यालय से तीन बजे तक राहत बचाव को टीम गांव पहुँची।

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद 

चम्पावत में विगत तीन दिनों से हो रही बारिश शुक्रवार को थम गई । बादल में धीरे-धीरे छटने लगे। गुरुवार शाम को हुई तेज बारिश कर चलते टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग चल्थी, स्वाला, धौन, भरतोली में बंद है। कार्यदाई कम्पनियां हाइवे खोलने में जुटी। आपदा विभाग बारिश से हुए नुकसान की जानकारी जुटाने में जुटा। हीवे बन्द होने से आवश्यक सामग्री के कई वाहन रास्ते मे फंसे। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी