सत्यधाम सामाजिक सेवा ट्रस्ट के संस्थापक समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली सत्यधाम सामाजिक सेवा ट्रस्ट के संस्थापक समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि संस्थापक ने योजना के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:14 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:14 PM (IST)
सत्यधाम सामाजिक सेवा ट्रस्ट के संस्थापक समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
सत्यधाम सामाजिक सेवा ट्रस्ट के संस्थापक समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, काशीपुर : सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली सत्यधाम सामाजिक सेवा ट्रस्ट के संस्थापक समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि संस्थापक ने योजना के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खड़कपुर देवीपुरा निवासी वेदप्रकाश सागर ने आइटीआइ पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपित महेंद्र सिंह ने सत्यधाम सामाजिक सेवा एवं जन कल्याण समिति अर्द्धनारीश्वर ट्रस्ट के नाम से संस्था बनाई थी। इसमें विभिन्न योजनाओं के नाम पर गरीब लोगों के फार्म भरवाकर उनसे 13,500, 12,500 व 13,100 रुपये जमा करवाए गए। वादा किया गया कि एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें एलईडी टीवी, फ्रिज, अलमारी, कूलर, सिलाई मशीन, डबल बेड, सोफा, मेज, चौकी, स्टूल दिया जाएगा।

जबकि 15,500 रुपये जमा करने के एक वर्ष बाद विद्यार्थियों को 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति सहित जमा राशि की दो गुना रकम दी जाएगी। आरोपित ने राम ङ्क्षसह को अपने यहां काम पर रखा था और दोनों ने उत्तराखंड व उप्र में संस्था के कार्यालय खोले। उनके झांसे में आकर पीडि़त ने 93 हजार व प्रताप सिंह ने 80 हजार रुपये जमा कराए। समय पूरा होने पर आरोपित ने राशि लौटाने से इन्कार किया व गाली-गलौज कर भगा दिया। आरोप है कि दोनों ने 210 अन्य लोगों से भी पैसा जमा करवाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित महेंद्र सिंह व राम ङ्क्षसह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी