रामनगर में एक सप्ताह के अंदर मिले दो मृत कबूतर, लोग बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे

बर्ड फ्लू से कबूतर के मरने की आशंका जताते हुए उन्होंने कार्बेट व रामनगर वन प्रभाग की टीम को जानकारी दी। वन कर्मियों ने उन्हें कबूतर से दूर रहने का सुझाव दिया। रामनगर वन प्रभाग की टीम आकर मृत कबूतर को उठाकर ले गई।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 04:35 PM (IST)
रामनगर में एक सप्ताह के अंदर मिले दो मृत कबूतर, लोग बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे
कबूतर के मृत मिलने की बिजरानी के कोटद्वार में यह दूसरी घटना है।

जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल) : कार्बेट से लगे मोहल्ले में एक कबूतर की मौत हो गई। वह घर की छत पर मृत पड़ा मिला। एक सप्ताह के भीतर दो कबूतरों की मौत होने से अब वह विभाग जांच की बात कह रहा है। वन विभाग की टीम सुरक्षा बरतते हुए कबूतर को ले गई।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन से लगे कोटद्वार रोड में उमेश सती के घर की छत पर कबूतर मृत मिला। बर्ड फ्लू से कबूतर के मरने की आशंका जताते हुए उन्होंने कार्बेट व रामनगर वन प्रभाग की टीम को जानकारी दी। वन कर्मियों ने उन्हें कबूतर से दूर रहने का सुझाव दिया। रामनगर वन प्रभाग की टीम आकर मृत कबूतर को उठाकर ले गई। कबूतर के मृत मिलने की बिजरानी के कोटद्वार में यह दूसरी घटना है। इस समय बर्ड फ्लू की घटनाएं देश-विदेश में सुनाई दे रही हैं। इसको देखते हुए लोग सहमे हुए हैं। हालांकि अभी तक क्षेत्र में कहीं भी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।

एक सप्ताह पहले ही इसी मोहल्ले में एक और कबूतर भी मृत मिला था। वह कर्मियों की टीम उसे उठाकर अपने साथ ले गई थी। कुछ दिन पूर्व ही कोसी रेंज की टीम ने बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर जलाशय में मौजूद पक्षियों की निगरानी की थी। मृत पक्षियों की तलाश भी की गई थी। कोसी रेंज के ललित जोशी ने बताया कि कबूतर की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जलाशयों की निगरानी की जा रही है। अभी तक क्षेत्र में बर्ड फ्लू से किसी पक्षी के मरने का मामला सामने नहीं आया है।

chat bot
आपका साथी