ऊधमसिंह नगर के बंडिया भट्टा में मिले दो कोरोना संक्रमित, बनाया गया माइक्रो कंटेनमेंट जोन

बंडिया भट्टा क्षेत्र में एक परिवार के दो लोगों का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। 16 नवंबर को उनका सैंपल लेकर आरटीपीआर के लिए भेजा गया था। शुक्रवार शाम उनकी रिपोर्ट आई तो एक महिला व एक पुरुष काेरोना संक्रमित पाए गए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:01 PM (IST)
ऊधमसिंह नगर के बंडिया भट्टा में मिले दो कोरोना संक्रमित, बनाया गया माइक्रो कंटेनमेंट जोन
लंबे समय बाद कोरोना केस मिलने पर प्रशासन सतर्क हो गया है।

जागरण संवाददाता, किच्छा (ऊधमसिंहनगर) : नगर पालिका के बंडिया भट्टा क्षेत्र में दो लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बना दिया है। इसमें आठ परिवार रहेंगे। लंबे समय बाद कोरोना केस मिलने पर प्रशासन सतर्क हो गया है।

बंडिया भट्टा क्षेत्र में एक परिवार के दो लोगों का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। 16 नवंबर को उनका सैंपल लेकर आरटीपीआर के लिए भेजा गया था। शुक्रवार शाम उनकी रिपोर्ट आई तो एक महिला व एक पुरुष काेरोना संक्रमित पाए गए। दोनों के संक्रमित होने की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने संबंधित परिवार की जानकारी ली। कोरोना संक्रमित के आसपास माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है, जो दो दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान इन परिवारों को जरुरत की चीजें प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस को कार्रवाई के निर्देश

कोरोना संक्रमण के रफ्तार पकड़ने की संभावनाओं के बीच पुलिस ने भी कमर कस ली है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करने के साथ ही कोविड नियमों का उल्ल्ंघ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। पुलिस शनिवार से अभियान चलाएगी।

जिले में दूसरी डोज का आंकड़ा वैक्सीनेशन में बढ़ाए जाने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। शुक्रवार को पूरे जिले में 15916 लोगों को डोज लगाई गई। सीएमओ डा. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने बताया कि शुक्रवार को हुए वैक्सीनेशन में काशीपुर में सबसे अधिक 3625 लोगों को डोज, गदरपुर में 2964 लोगों को, खटीमा में 922 लोगों को, सितारगंज में 868 लोगों को, किच्छा में 2113, रुद्रपुर में 2105, बाजपुर में 1359 व जसपुर में 1960 लोगों को डोज दी गई। इसमें पहली व दूसरी डोज लगवाने वाले संयुक्त तौर पर शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी