हल्द्वानी में 60 तो बागेश्वर 80 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, प्‍याज के भाव गिरे

मंडी में आपूर्ति घटने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में टमाटर और प्याज के दाम बहुत ज्यादा हैं। टमाटर का मौसम पहाड़ में खत्म होने से ज्यादातर आपूर्ति महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से हो रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:50 AM (IST)
हल्द्वानी में 60 तो बागेश्वर 80 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, प्‍याज के भाव गिरे
हल्द्वानी में 60 तो बागेश्वर 80 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, प्‍याज के भाव गिरे

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मंडी में आपूर्ति घटने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में टमाटर और प्याज के दाम बहुत ज्यादा हैं। टमाटर का मौसम पहाड़ में खत्म होने से ज्यादातर आपूर्ति महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से हो रही है। मंडी में माल कम आने के चलते दाम ज्यादा हो गए हैं। हल्द्वानी शहर में टमाटर जहां 60 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है तो बागेश्वर में टमाटर का दाम 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक है।

सब्जी व्यवसायी कैलाश गढिय़ा ने बताया कि सब्जियों की आपूर्ति पहाड़ में काफी कम है। मंडी से पहाड़ तक रास्ते खराब होने से गाडिय़ों को काफी लंबा घुमाव तय करने के बाद गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। रास्ता खराब होने से समुचित मात्रा में सब्जियां पहाड़ तक पहुंच भी नहीं पा रही हैं। बागेश्वर पहुंचने के बाद सब्जियों को तय मात्रा के अनुपात में आधे से ही काम चलाना पड़ रहा है। कैलाश गढिय़ा ने बताया कि टमाटर व बंद गोभी का दाम 80 रुपये तो प्याज 60 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है।

मंडी निरीक्षक सौरभ डंगवाल ने बताया कि मंडी में थोक भाव में प्याज, बंदगोभी दोनों के दाम कम हुए हैं। तीन से चार रुपये तक का अंतर देखने को मिला है। कुछ ही दिनों में स्थानीय स्तर पर टमाटर तैयार होने के बाद दाम में कमी आने की संभावना है। टमाटर सहित अन्य कई सब्जियां आपदा के चलते भी नष्ट हो गई हैं। जिससे बाजार में दाम बढऩे की दिक्कत आई है। घुमावदार रास्ते से पहाड़ तक माल पहुंचना भी मंहगाई का बड़ा कारण है।

हल्द्वानी मंडी का थोक भाव, प्रति क्विंटल

आलू             1700

प्याज            3500

टमाटर          5500

हरी मिर्च       3500

लौकी           1800

शिमला मिर्च 5000

कद्दू            1800

बीन            6000

फूलगोभी    4000

करेला         2500

chat bot
आपका साथी