नैनीताल में तेज रफ्तार वाहन का पहिला निकला, चालक और कर्मचारियों ने कूदकर जान बचाई

नैनीताल में माल रोड पर कूड़े इकट्ठा करने जा रहे नगर पालिका के वाहन का टायर अचानक निकल गया। गनीमत रही कि समय रहते चालक ने अनियंत्रित वाहन पर काबू पा लिया। वहीं लुढ़क रहे टायर की चपेट में राहगीर भी आते आते बचे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:42 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:42 AM (IST)
नैनीताल में तेज रफ्तार वाहन का पहिला निकला, चालक और कर्मचारियों ने कूदकर जान बचाई
नैनीताल में तेज रफ्तार वाहन का पहिला निकला, चालक और कर्मचारियों ने कूदकर जान बचाई

नैनीताल, जागरण संवाददाता : नैनीताल में माल रोड पर कूड़े इकट्ठा करने जा रहे नगर पालिका के वाहन का टायर अचानक निकल गया। गनीमत रही कि समय रहते चालक ने अनियंत्रित वाहन पर काबू पा लिया। वहीं लुढ़क रहे टायर की चपेट में राहगीर भी आते आते बचे। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पालिका वाहनों में आए दिन खामियां आने से अब चालक और अन्य कर्मचारी वाहनों की फिटनेस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि वर्षों पुराने वाहनों को प्रयोग में लाया जा रहा है। जिनकी समय रहते सर्विस नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह पालिका वाहन चालक संजय सिलेलान पालिका वाहन से कूड़ा उठाने के लिए तल्लीताल की ओर जा रहा था। वाहन माल रोड में चर्च के समीप पहुंचा ही था कि अचानक उसका अगला टायर निकल गया। जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और टायर लुढ़कते हुए दूर जा पहुँचा। गनीमत रही कि संजय ने समय रहते अनियंत्रित ट्रक पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बता दें कि कुछ समय पूर्व मेट्रोपोल कंपाउंड क्षेत्र में कूड़ा गाड़ी खाली करते समय कूड़ा लिफ्टर डंपर के ऊपर पलट गया था। जिसमें वाहन चालक और डंपर में मौजूद कर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी।

आए दिन पालिका वाहनों में तकनीकी खराबी होने और दुर्घटनाग्रस्त होने से अब पालिका कर्मचारी ही वाहनों की फिटनेस पर सवाल उठा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पालिका द्वारा 20 वर्ष से भी पुराने वाहन संचालित किए जा रहे हैं। वाहनों की समय रहते सर्विसिंग भी नहीं कराई जाती है। जिससे कर्मचारी और चालक जान हथेली पर रखकर कार्य कर रहे हैं। इधर पालिका नामित सभासद राहुल पुजारी ने कूड़ा उठान के लिए नए वाहन खरीदने और संचालित किए जा रहे वाहनों की समय पर सर्विस कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी