वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए इन 22 ट्रेनों का समय बदला, एक अक्टूबर से प्रभावी होगी व्यवस्था

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग व रेलवे महकमा सावधानी बरतने की अपील करता रहा है। इसके बाद भी आए दिन ट्रेन की चपेट में आकर हाथी नीलगाय हिरन सहित दूसरे वन्यजीव अपनी जान गंवाते हैं। इसी को देखते हुए ट्रेनों की गति को नियंत्रित किया जा रहा है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:40 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:57 PM (IST)
वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए इन 22 ट्रेनों का समय बदला, एक अक्टूबर से प्रभावी होगी व्यवस्था
वाइल्ड लाइफ एरिया से गुजरने वाली ट्रेनों की गति को नियंत्रित किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पूर्वोत्तर रेलवे ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए इज्जतनगर मंडल की 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इन ट्रेनों के गंतव्य तक पहुंचने व स्टेशन से छूटने के समय में 10 से लेकर 35 मिनट तक का समय बढ़ाया व कम किया गया है। जिससे नियंत्रित गति से ट्रेन चलाकर वन्यजीवों की सुरक्षा की जा सके। इसमें सात रेल खंडों को चिह्नित कर सावधानी आदेश (काशन आर्डर) लगाए गए हैं।  

वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग व रेलवे महकमा सावधानी बरतने की अपील करता रहा है। इसके बाद भी आए दिन ट्रेन की चपेट में आकर हाथी, नीलगाय, हिरन सहित दूसरे वन्यजीव अपनी जान गंवाते हैं। इसी को देखते हुए वाइल्ड लाइफ एरिया से गुजरने वाली ट्रेनों की गति को नियंत्रित किया जा रहा है। इससे स्टेशन से ट्रेन छूटने व पहुंचने के समय में बदलाव हो रहा है। 

इज्जत नगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि निर्धारित रेल खंडों में दिन व रात 30 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा गति में ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। एक अक्टूबर से ट्रेनों के समय को भी इसी लिहाज से बदला गया है। इसमें काठगोदाम, रामनगर, लालकुआं, काशीपुर तक आने व जाने वाली ट्रेन शामिल हैं। 

अगस्त में दो हाथियों की मौत 

18 अगस्त को ऊधमसिंह नगर की पीपलपड़ाव रेंज में टे्रन की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हो गई थी। तीसरे घायल हाथी की मौत भी कुछ दिन बाद हो गई थी। तब हाथियों की सुरक्षा व ट्रेनों की स्पीड को लेकर सवाल उठे थे। 

इन ट्रेनों के समय में होगा बदलाव 05013 जैसलमेर-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 04.55 बजे के स्थान पर 05.05 बजे पहुुंचेगी। 03019 हावड़ा-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 09.00 बजे के स्थान पर 09.25 बजे पहुुंचेगी। 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 11.40 बजे के स्थान पर 11.55 बजे पहुुंचेगी। 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 13.35 बजे के स्थान पर 13.45 बजे पहुुंचेगी। 04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 14.40 बजे के स्थान पर 14.55 बजे पहुुंचेगी। 02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 23.35 बजे के स्थान पर 23.45 बजे पहुुंचेगी। 04126 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर 07.15 बजे के स्थान पर 07.20 बजे पहुुंचेगी। 04616 अमृतसर-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर 20.30 बजे के स्थान पर 1.05 बजे पहुुंचेगी। - 05060 आनन्द विहार टॢमनस-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर 20.30 बजे के स्थान पर 21.05 बजे पहुुंचेगी। 02353 हावड़ा-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर 06.55 बजे के स्थान पर 07.00 बजे पहुुंचेगी। 05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी काठगोदाम से 11.45 बजे के स्थान पर 11.15 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से 12.40 बजे के स्थान पर 12.30 बजे छूटेगी। 05036 काठगोदाम-दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से 09.05 बजे के स्थान पर 08.45 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से 09.59 बजे के स्थान पर 09.45 बजे छूटेगी। 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से 15.30 बजे के स्थान पर 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से 16.19 बजे के स्थान पर 16.04 बजे छूटेगी। 05314 रामनगर-जैसलमेर विशेष गाड़ी रामनगर से 22.20 बजे के स्थान पर 22.15 बजे प्रस्थान करेगी।  05356 रामनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी रामनगर से 10.10 बजे के स्थान पर 10.00 बजे प्रस्थान करेगी।  05059 लालकुआं-आनन्द विहार टॢमनस विशेष गाड़ी लालकुआं से  04.30 बजे के स्थान पर 04.25 बजे प्रस्थान करेगी। 09076 रामनगर-बान्द्रा टॢमनस विशेष गाड़ी रामनगर से 16.35 बजे के स्थान पर 16.30 बजे प्रस्थान करेगी। 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी काठगोदाम से 08.15 बजे के स्थान पर 07.25 बजे प्रस्थान करेगी। 05333 रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी रामनगर से 07.20 बजे के स्थान पर 07.15 बजे प्रस्थान करेगी। 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी विशेष गाड़ी काठगोदाम से 18.20 बजे के स्थान पर 18.15 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से 19.15 बजे के स्थान पर 19.10 बजे छूटेगी।   नोट= समय रेलवे टाइम टेबल (24 आवर क्लाक मुताबिक) 

chat bot
आपका साथी