रामनगर में गांवों के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं बाघ - तेंदुआ, दो महिलाओं पर हमला कर कई मवेशियों का किया शिकार

सावधान! रामनगर के टेड़ा गांव व बैलगढ़ क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। एक नहीं दो हिंसक वन्य जीव बाघ व तेंदुआ दो सौ मीटर के दायरे में घूम रहे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 08:38 PM (IST)
रामनगर में गांवों के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं बाघ - तेंदुआ, दो महिलाओं पर हमला कर कई मवेशियों का किया शिकार
रामनगर में गांवों के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं बाघ - तेंदुआ, दो महिलाओं पर हमला कर कई मवेशियों का किया शिकार

रामनगर, जेएनएन : सावधान! रामनगर के टेड़ा गांव व बैलगढ़ क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। एक नहीं दो हिंसक वन्य जीव बाघ व तेंदुआ दो सौ मीटर के दायरे में घूम रहे हैं। बाघ ने जहां टेड़ा गांव में दस दिन में आठ गाय, बैल, व बकरी मार दी है। वहीं तेंदुए ने दो महिलाओं पर हमला कर कई कुत्तों को मार डाला।

रामनगर वन प्रभाग मेें कोसी रेंज के अंतर्गत जंगल से सटे टेड़ा गांव में इन दिनों बाघिन घूम रही है। उसने अब तक ग्रामीणों के कई मवेशियों को अपना शिकार बना डाला। शुक्रवार को गश्त कर रहे वन कर्मियों को यही बाघिन गांव के मुख्य रास्ते को पार करती दिख गई। इसी बीच बाइक सवार भी इसी रास्ते से आ रहा था। वन कर्मियों ने शोर मचाकर बाइक सवार को दूर ही रूकवा दिया। बाघिन ने जब सड़क पार कर ली तो तब बाइक सवार को सुरक्षा के बीच भेजा गया।

वन विभाग के मुताबिक बाघिन कोसी बैराज के पुल तक आ घूम रही है। वहीं तेंदुआ भी बैलगढ़ से टेड़ा गांव तक आ रहा है। तेंदुआ ने बीते दिनों टेड़ा गांव में महिला पर हमला भी किया था। वन बीट अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि करीब दो सौ मीटर के दायरे मेें दोनों वन्य जीव मूवमेंट कर रहे हैं। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को अंधेरे में नहीं जाने को कहा गया है। सतर्कता के लिए बोर्ड भी चस्पा किए हैं। ग्रामीणों को भी जंगल जाते समय सुरक्षा बरतने के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी