रिकार्ड तोड़ रही गर्मी, अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार,16 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी

शहर में गुरुवार का दिन अप्रैल के अब तक के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया। इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

By Edited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 11:52 AM (IST)
रिकार्ड तोड़ रही गर्मी, अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार,16 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी
रिकार्ड तोड़ रही गर्मी, अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार,16 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी

हल्द्वानी, जेएनएन : शहर में गुरुवार का दिन अप्रैल के अब तक के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया। इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से दोपहर के बीच तापमान में 16 डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई।
मौसम के गर्म तेवरों से धरती तपने लगी है। सुबह पांच बजे न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन दोपहर तक यह 16 डिग्री उछलकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी तराई-भाबर में मौसम शुष्क रहेगा। अगले चार-पांच दिन तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा होगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी, लेकिन फिलहाल गर्म हवा चलने जैसे हालात नहीं है। वहीं अगर पिछले दस सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छुआ है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 12 अप्रैल 2010 को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा था, जबकि 20 अप्रैल 2009 को पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां कितना रहा तापमान
जगह           अधिकतम  न्यूनतम
हल्द्वानी      38.0         22.1
पंतनगर       38.0         22.1
मुक्तेश्वर     24.6          12.9
नैनीताल      26.0         16.0
नोट : आंकड़े डिग्री सेल्सियस में
बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बरसा पानी
सरोवर नगरी का मौसम गुरुवार शाम को पलटी मार गया। तेज हवाओं के साथ हल्का पानी बरसने लगा। इस बीच विभिन्न शहरों से आए सैलानियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। सिर बचाने के लिए लोग जगह छत तलाशने लगे। कुछ ही क्षण बाद बारिश तो थम गई, लेकिन तेज हवाओं का रूख जारी रहा। जीआइसी मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : बंद घर का ताला तोड़कर सामान समेट रहे थे चोर, इतने में पहुंच गई गश्‍त कर रही पुलिस
यह भी पढ़ें : श्रीनगर एनआइटी मामले को लेकर हाई कोर्ट सख्‍त, सरकार के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश

chat bot
आपका साथी