Kumaon Weather News Update : पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर गरज के साथ गिर सकती है बौछार

Kumaon Weather News Update कुमाऊं में बादलों की आवाजाही बने रहने वाली है। मौसम विभाग अगले तीन दिन कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कहीं कहीं पर हल्की बारिश के गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 07:36 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 07:36 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर गरज के साथ गिर सकती है बौछार
Kumaon Weather News Update : पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर गरज के साथ गिर सकती है बौछार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में बादलों की आवाजाही बने रहने वाली है। मौसम विभाग अगले तीन दिन कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कहीं कहीं पर हल्की बारिश के गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक से चार सितंबर के दौरान नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों और अन्य जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। दो से चार सितंबर के दौरान चम्पावत जिले में भी बारिश की एक्टिविटी में थोड़ा सुधार हो सकता है। दो से चार सितंबर के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ तीव्र बौछार पड़ने की भी संभावना रहेगी।

नैनीताल में चार डिग्री बढ़ा पारा

पिछले दिनों की बारिश के बाद तापमान में कमी आई थी, लेकिन फिर से यह बढ़ने लगा है। मंगलवार को पर्यटन नगरी नैनीताल का तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मंगलवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। सोमवार को पारा 21 डिग्री के आसपास था। हल्द्वानी के तापमान में एक डिग्री की तेजी आई है। बाकी के पर्वतीय जिलों में तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन              अधिकतम       न्यूनतम

हल्द्वानी           30.7              23.2

नैनीताल            24.7             16.7

रुद्रपुर                31.1              24.5

अल्मोड़ा            30.2              18.7

चम्पावत           25.2              17.2

जागेश्वर            22.4             15.1

कौसानी            23.4               15.7

बागेश्वर           31.6               20.6

अगस्त में प्रदेश में 23 फीसद कम बारिश

उत्तराखंड में अगस्त में औसत से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राज्य में अगस्त में औसत बारिश 397.7 मिमी होती है, जबकि इस बार 305.5 मिमी बारिश ही हुई है। अगस्त में सबसे अधिक चिंता पैदा करने वाली स्थिति पौड़ी, चम्पावत व उत्तराकाशी जिले में रही। हालांकि मानसून पीरियड में ओवरऑल बारिश का आंकड़ा बहुत खराब नहीं है। मानसून के दौरान राज्य में औसत से चार फीसद कम बारिश हुई है। बागेश्वर व चमोली जिले में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि बाकी 11 जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। कुमाऊं के चम्पावत जिले में स्थिति सबसे अधिक खराब रही। जहां औसत से 22 फीसद कम बारिश हुई है।

chat bot
आपका साथी