Kumaon Corona News Update : नैनीताल, चम्पावत व पिथौरागढ़ जिलों में शनिवार से गरज के साथ बौछार के आसार

Kumaon Corona News Update पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुमाऊं के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:47 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:47 AM (IST)
Kumaon Corona News Update : नैनीताल, चम्पावत व पिथौरागढ़ जिलों में शनिवार से गरज के साथ बौछार के आसार
Kumaon Corona News Update : नैनीताल, चम्पावत व पिथौरागढ़ जिलों में शनिवार से गरज के साथ बौछार के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Corona News Update : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुमाऊं के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 23 अक्टूबर से दिखने की संभावना है। इस दिन कुमाऊं के नैनीताल व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार देखने को मिल सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगह हल्की तो कहीं कहीं पर मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। 3500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी       28.2           20.7

रुद्रपुर            29.6           21.0

नैनीताल        21.2           13.1

पिथौरागढ़      16.3           14.1

अल्मोड़ा         28.1          16.1

बागेश्वर         32.9           17.7

चम्पावत        22.6           11.0

तापमान सामान्य के करीब पहुंचा

बारिश थमने के बाद धूप निकलने से तापमान में तेजी आई है। तीन दिनों के बाद तापमान फिर सामान्य के करीब पहुंच गया। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। नैनीताल में दो दिन पहले जहां तापमान 15 डिग्री पर आ गया गया था, वह बढ़कर अब 21 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि अगले दो दिन में तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। विशेषकर अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है।

chat bot
आपका साथी