स्वच्छता अभियान के तहत अल्मोड़ा में तीन हजार किलो पालीथिन का किया निस्तारण

स्वयंसेवियों ने कहा कि पालीथिन को प्रतिबंधित किया जा चुका है। यह बेहद जानलेवा है। इसमें रखा हुआ खाद्य पदार्थ सुरक्षित नही है। इसलिए सभी लोग आज से ही इसका बहिष्कार करें। जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी ने बताया कि जिले को साढ़े पांच हजार किलो का लक्ष्य दिया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 04:12 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 04:12 PM (IST)
स्वच्छता अभियान के तहत अल्मोड़ा में तीन हजार किलो पालीथिन का किया निस्तारण
साढ़े पांच हजार किलो पालीथिन निस्तारण का लक्ष्य दिया गया है। अभी हम लक्ष्य के बेहद करीब है।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : नेहरु युवा केंद्र स्वयंसेवियों की मदद से स्वच्छता अभियान चला रहा है। स्वयंसेवी अब तक जिले के विभिन्न हिस्सों से तीन हजार किलोे पालीथिन उठाकर उसका निस्तारण कर चुके हैं।शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया। मुख्यालय सहित उसके आस-पास के इलाकों, जिला कारागार में सफाई की। स्वयंसेवियों ने पालीथिन उठाकर उसका निस्तारण किया। नागरिकों को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की शपथ दिलाते हुए नगर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। स्वयंसेवियों ने कहा कि पालीथिन को प्रतिबंधित किया जा चुका है। यह बेहद जानलेवा है। इसमें रखा हुआ खाद्य पदार्थ सुरक्षित नही है। इसलिए सभी लोग आज से ही इसका बहिष्कार करें। जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी ने बताया कि जिले को साढ़े पांच हजार किलो पालीथिन निस्तारण का लक्ष्य दिया गया है। अभी हम लक्ष्य के बेहद करीब है।

उन्होंने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। अगले चरण में गीला व सूखा कूड़ा निस्तारण का अभियान चलाया जाएगा। इसके बारे में लोगों को भी जागरुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए नगरपालिका का भी सहयोग लिया जाएगा। बिना जन सहयोग के कोई भी अभियान सफल नही हो सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोग अभियान में शामिल हो। ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अवसरपर स्वयंसेवक चंदन सिंह, अनुशिका किरौला, चंदन, शिया, महेंद्र सिंह मेहरा, विजय सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी