कुमाऊं रीजन के तीन हजार कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को एरियर का इंतजार

कुमाऊं के तीन हजार कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल को दो माह के एरियर का इंतजार है। दरअसल इन्हें छठे वेतनमान में ग्रेड पे बढऩे का एरियर तीन किस्तों में मिलना था। शासन की ओर से पहली किस्त में प्रत्येक सिपाही 22 हजार रुपये ही जारी किए गए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:05 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:05 AM (IST)
कुमाऊं रीजन के तीन हजार कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को एरियर का इंतजार
कुमाऊं रीजन के तीन हजार कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को एरियर का इंतजार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कुमाऊं के तीन हजार कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल को दो माह के एरियर का इंतजार है। दरअसल इन्हें छठे वेतनमान में ग्रेड पे बढऩे का एरियर तीन किस्तों में मिलना था। शासन की ओर से पहली किस्त में प्रत्येक सिपाही 22 हजार रुपये ही जारी किए गए।

वर्ष 2006 से 2011 तक छठे वेतनमान के अनुसार कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल का ग्रेड पे 19 हजार से बढ़ाकर 20 हजार कर दिया गया था। बढ़े हुए ग्रेड पे के आधार पर पुलिस कर्मियों को एरियर का भुगतान होना था। तब शासन ने इसे काल्पनिक मान दिया था। इसके खिलाफ कांस्टेबल हाईकोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट ने कांस्टेबलों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए शासन को एरियर का भुगतान करने के निर्देश दिए थे।

शासन ने तीन किस्तों में एरियर देने का आदेश जारी किया। पहली किस्त इसी साल जनवरी में प्रत्येक सिपाही को 22 हजार रुपये के रूप में दी गई थी। दो किस्तें और जारी होनी थी लेकिन अभी तक एरियर जारी नहीं हो सका। जिसको लेकर पुलिस कर्मियों में असंतोष देखने को मिल रहा है।

ग्रेड पे का मामला अधर में

ग्रेड पे में हुई कटौती का मामला भी अभी तक अधर में है। कांस्टेबल व हेड कांस्टेबलों के स्वजन 4600 रुपये ग्रेड पे देने की मांग को लेकर सड़क से सीएम आवास के बाहर तक प्रदर्शन कर चुके हैं। पुलिस कर्मियों के स्वजन बीच का हल निकले इसके लिए भी तैयार नहीं हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों के हित का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। एरियर का भुगतान समय पर किया जाएगा। इसके लिए पहले ही समय निर्धारित किया गया है।

chat bot
आपका साथी