रामलीला देखने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप खाई में गिरी, तीन की मौत NAINITAL NEWS

भीमताल ब्‍लॉक के पनियामेहता गांव से शनिवार देर रात रौशिला की तरफ जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 09:09 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 09:09 AM (IST)
रामलीला देखने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप खाई में गिरी, तीन की मौत NAINITAL NEWS
रामलीला देखने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप खाई में गिरी, तीन की मौत NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : भीमताल ब्‍लॉक के पनियामेहता गांव से शनिवार देर रात रौशिला की तरफ जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक दर्जन से अधिक घायलों को हल्द्वानी बेस व एसटीएच में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी रामलीला देखने रौशिला की तरफ जा रहे थे।

पनियामेहता के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण पिकअप में सवार थे। जिसमें आधा दर्जन से अधिक बच्चे भी शामिल थे। रौशिला से महज डेढ़ किमी पहले हैड़ाखान मार्ग पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में 12 वर्षीय दीपक कुमार उर्फ दीपांशु आर्य की पिकअप के नीचे दबने से जान चली गई। स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर हल्द्वानी पहुंचाया। खष्टी देवी (55) पत्नी गणेश मेहता व प्रकाश आर्य (12) पुत्र चंदन राम आर्य ने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया। इसके अलावा दस घायलों को बेस व तीन घायलों को एसटीएच में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर बेस व एसटीएच में भर्ती घायलों का हाल जानने एसडीएम विवेक राय, तहसीलदार पीआर आर्य आदि पहुंचे।

चचेरे भाइयों की मौत

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में दस से 17 साल तक के कई बच्चे भी सवार थे। काल के गाल में समाए 12 वर्षीय प्रकाश आर्य व दीपक कुमार उर्फ दीपांशु आर्य चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

अस्पताल में बेड फुल

डेंगू के मरीजों से पटे बेस अस्पताल में एक के बाद एक घायलों को भर्ती कराया जाने लगा। ऐसे में कई घायलों के लिए बेड ही नहीं मिले। जिसके बाद उन्हें व्यवस्था कर भर्ती किया गया।

chat bot
आपका साथी