भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन पदाधिकारियों ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया। जिलाध्यक्ष के अलावा प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इस्तीफे की कॉपी भेजी गई है। वहीं सत्तारूढ़ दल से जुड़े पदाधिकारियों के इस्तीफे को लेकर तमाम चर्चाएं हैं

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:51 AM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन पदाधिकारियों ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया। जिलाध्यक्ष के अलावा प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इस्तीफे की कॉपी भेजी गई है। वहीं, सत्तारूढ़ दल से जुड़े पदाधिकारियों के इस्तीफे को लेकर तमाम चर्चाएं हैं, मगर कोई खुलकर बोलने को राजी नहीं। वहीं, चुनावी साल में इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं ने भी फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष (उत्तरी) नवीन पंत ने जिलाध्यक्ष को पत्र भेज इस्तीफा दिया है। मंडल के महामंत्री दीशांत टंडन व कोषाध्यक्ष उमेश सैनी के इस्तीफे का भी इसमें जिक्र है। कोविड काल में सेवा अभियान को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले नवीन पंत ने इस्तीफे को लेकर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है। वहीं, चुनावी साल में इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट से इस बाबत पूछने पर उन्होंने कहा कि वह सुबह लालकुआं मंडल के कार्यक्रम में थे। उसके बाद रामगढ़ में आयोजित पार्टी बैठक में चले गए। मंडल अध्यक्ष व दो अन्य पदाधिकारियों के इस्तीफे की सूचना मीडिया और वाट्सएप से मिली है। जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

chat bot
आपका साथी