रानीखेत-खैरना हाईवे से बोल्डर हटाने को तीन घंटे चला अभियान

हाईवे पर चले तीन घंटे अभियान के बाद खतरनाक हालत में पहुंच चुके कनवाड़ी की पहाड़ी के विशालकाय बोल्डर को आखिरकार गिरा दिया गया। इस मुद्दे को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया था। लगातार खतरा दर्शाती खबरें प्रकाशित की गईं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:22 PM (IST)
रानीखेत-खैरना हाईवे से बोल्डर हटाने को तीन घंटे चला अभियान
आखिरकार विभाग ने सुध ली और शनिवार को बोल्डर गिराकर खतरा टाल दिया।

जागरण संवाददाता, गरमपानी (नैनीताल) : रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर चले तीन घंटे अभियान के बाद खतरनाक हालत में पहुंच चुके कनवाड़ी की पहाड़ी के विशालकाय बोल्डर को आखिरकार गिरा दिया गया। इस मुद्दे को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया था। लगातार खतरा दर्शाती खबरें प्रकाशित की गईं। आखिरकार विभाग ने सुध ली और शनिवार को बोल्डर गिराकर खतरा टाल दिया गया।

शुक्रवार को सहायक अभियंता कुंदन सिंह बिष्ट व कनिष्ठ अभियंता पूनम बिष्ट के नेतृत्व में लोनिवि की टीम हाईवे पर भुजान क्षेत्र में पहुंची। लगातार बारिश होने से बोल्डर के चारों ओर दरारें गहरा गई थीं। ऐसे में खतरा बढ़ रहा था। नेपाली मूल के श्रमिक लोकेंद्र ने जान हथेली पर रख बोल्डर के चारों ओर रस्सी फंसाने का कार्य शुरू किया। करीब दो सौ मीटर आगे से खड़ी पहाड़ी पर चढऩे के बाद उसने सुरक्षित ढंग से बोल्डर के चारों ओर तार फंसा दिया। स्टेट हाईवे पर पहले से मौजूद लोडर के चालक ने तार को खींचना शुरू किया। तार को खींचते ही बोल्डर भरभरा कर गिर गया। इस दौरान पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था संभाली। मौके पर एसआइ बृजमोहन भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक बिष्ट, दीपक पंत, गोधन नेगी, राजेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

विधायक दुम्का ने 24 सड़कों का किया शिलान्यास

लालकुआं : विधायक नवीन दुम्का ने हल्दूचौड क्षेत्र में करोड़ो की 24 सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुचाये जाएंगे।

शुक्रवार को विधायक नवीन दुम्का ने हल्दूचौड के अलग-अलग गांव में राज्य वित्त से 257.84 लाख रुपये से स्वीकृत 24 लिंक मार्गो का शिलान्यास किया, जिसमें पदमपुर देवलिया ग्राम में 61.61 लाख की छह सड़कें, फत्ताबंगर पूर्वी में 74.28 लाख छह सड़के, तुलाराम गांव में 68.90 लाख पांच सड़के, सूपीभगवानपुर में 53.05 लाख रुपये की सात सड़को का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे, प्रधान रेखा लोशाली, सदस्य क्षेत्र पंचायत गरिमा पांडे, मंडल अध्यक्ष ललित आर्य, महामंत्री हरीश भट्ट, पान सिंह मेवाड़ी, इंदर सिंह बिष्ट, प्रकाश गरजौला, टिकाराम पढालनी, उमेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, रमा तिवारी, भुवन बमेटा आदि थे।

chat bot
आपका साथी