सुशीला तिवारी अस्पताल से भागे तीन कोराेना पॉजिटिव कैदी, दो घंटे बाद पकड़े गए

सुशीला तिवारी अस्पताल से तीन कोरोना मरीज बुधवार शाम पांच बजे ग्रिल तोड़कर भाग गए। तीन मरीजों के भागने की सूचना से अस्पताल में हड़कंप मच गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 08:28 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 09:19 AM (IST)
सुशीला तिवारी अस्पताल से भागे तीन कोराेना पॉजिटिव कैदी, दो घंटे बाद पकड़े गए
सुशीला तिवारी अस्पताल से भागे तीन कोराेना पॉजिटिव कैदी, दो घंटे बाद पकड़े गए

नैनीताल, जेएनएन : एसटीएच के कोविड वार्ड में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। बुधवार शाम तीन पॉजिटिव बंदी मानसिक वार्ड से फरार हो गए। जानकारी लगने पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। करीब ढाई घंटे बाद तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके बाद दोबारा वार्ड में लाया गया। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एसटीएच के प्रथम तल पर मानसिक रोग विभाग है। जिसमें सिर्फ संक्रमित बंदियों को रखा जाता है। वर्तमान में यहां नौ लोगों को रखा गया। वार्ड के बाहर 24 घंटे ताला रहता है। डॉक्टर के राउंड पर आने, सफाई व भोजन बांटने के दौरान दरवाजा खोला जाता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम पांच बजे करीब अस्पताल स्टाफ बंदियों को चाय देने के लिए गए। इस दौरान गिनती में ट्रांजिंट कैंप रुद्रपुर निवासी धु्रव विश्वास, करबला अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र बोरा व कनकपुर बैलपड़ाव निवासी मनकीत गायब नजर आए।

अन्य मरीजों ने बताया कि तीनों शौचालय की तरफ गए हैं। वहां नजर दौड़ाने पर पता चला कि तीनों शौचालय की खिड़की में ग्रिल नहीं होने का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। जिस पर सीओ शांतनु पराशर, कोतवाल संजय कुमार, मेडिकल चौकी इंचार्ज मनवर सिंह बिष्ट टीम के साथ फरार बंदियों की तलाश में जुट गए। साढ़े सात बजे करीब तीनों एसटीएच के पीछे हरिपुरा सूखा की रोड पर पुलिस को मिल गए। जिसके बाद उन्होंने दोबारा वार्ड में भर्ती कराया गया।

स्मैक, चोरी व आम्र्स एक्ट के आरोपित

मेडिकल पुलिस चौकी के मुताबिक तीनों को नैनीताल जेल से लाया गया था। धु्रव चोरी, राजेंद्र स्मैक तस्करी व मनकीत आम्र्स एक्ट के मुकदमे में पकड़ा गया था। गनीमत रही कि चाय देने के चलते स्टाफ वार्ड में पहुंच गया। वर्ना रात को खाना देते वक्त ही फरारी का पता चल पता।

chat bot
आपका साथी