गदरपुर में चोरी की दस बाइकों के साथ तीन दबोचे, भेजा जेल

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम आकाश कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी चकरपुर बाजपुर नकुल पुत्र दिनेश कुमार गौरव सागर पुत्र विजय ङ्क्षसह निवासी बेरिया रोड लखनपुर बाजपुर बताया। पूछताछ में आरोपितों ने बाइक चोरी की बात कबूली। उनकी निशानदेही पर ईंट भट्टे के पीछे झाडिय़ों से नौ बाइक बरामद की।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:07 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:07 PM (IST)
गदरपुर में चोरी की दस बाइकों के साथ तीन दबोचे, भेजा जेल
नशे के लिए चोरी करते थे। उन्हें बेचकर जो पैसा मिलता था, उसे आपस में बांट कर नशा करते थे।

संवाद सूत्र, गदरपुर : पुलिस ने चोरी की 10 बाइकों के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां पर कोर्ट के आदेश पर आरोपितों को जेल भेज दिया गया। 

एसएसपी दलीप ङ्क्षसह कुंवर ने बुधवार को थाने में बाइक चोरियों का पर्दाफाश करते हुए बताया कि ग्राम बेवक्ता मिलक खानम जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी सूरज ङ्क्षसह कंबोज पुत्र प्रेम ङ्क्षसह कंबोज की छह अक्टूबर को बाइक संख्या एमपी 31 एम 0263 चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम नगर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो कुछ संदिग्ध युवक सीसीटीवी में बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया। थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार देर शाम ग्राम मोतियापुर गदरपुर में वाहन चेङ्क्षकग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर आते तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम आकाश कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी चकरपुर बाजपुर, नकुल पुत्र दिनेश कुमार, गौरव सागर पुत्र विजय ङ्क्षसह निवासी बेरिया रोड लखनपुर बाजपुर बताया। पूछताछ में आरोपितों ने बाइक चोरी की बात कबूली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मसीद से ढीमरखेड़ा जाने वाली सड़क ईंट भट्टे के पीछे झाडिय़ों से नौ बाइक बरामद की। थानाध्यक्ष बिजेंदर शाह ने बताया कि युवक नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं। नशे के लिए चोरी करते थे। उन्हें बेचकर जो पैसा मिलता था, उसे आपस में बांट कर नशा करते थे। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील सुतेडी, हरङ्क्षवदर, दर्शन ङ्क्षसह, कैलाश, इमरान, गोरखनाथ, रवि पासवान, शामिल थे। 

chat bot
आपका साथी