Solar Eclipse June 2021 : पिता सूर्य पर ग्रहण, पुत्र शनि की मनेगी जयंती, 150 साल बन रहा दुर्लभ योग

Solar Eclipse June 2021 सूर्य ग्रहण पर 10 जून को इस बार करीब 150 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन जब पिता सूर्य पर ग्रहण रहेगा तब उनके पुत्र शनि की जयंती मनाई जाएगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:45 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 06:45 AM (IST)
Solar Eclipse June 2021 : पिता सूर्य पर ग्रहण, पुत्र शनि की मनेगी जयंती, 150 साल बन रहा दुर्लभ योग
Solar Eclipse June 2021 : पिता सूर्य पर ग्रहण, पुत्र शनि की मनेगी जयंती, 150 साल बन रहा दुर्लभ योग

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Solar Eclipse June 2021 : सूर्य ग्रहण पर 10 जून को इस बार करीब 150 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन जब पिता सूर्य पर ग्रहण रहेगा तब उनके पुत्र शनि की जयंती मनाई जाएगी। इसके साथ एक संयोग यह भी है कि शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री हैं। इन संयोगों के कारण इस बार शनि जयंती खास हो गई है। यह सूर्यग्रहण कंगना कार होगा, जो भारत में केवल अरुणाचल के पूर्वी उत्तरी भाग में सूर्यास्त के समय आंशिक रूप से देखेगा। इसलिए उत्तराखंड समेत शेष भारत में इसका कोई असर नहीं रहेगा। मंदिर खुले रहेंगे। शास्त्रों के मुताबिक शनि के अपनी स्वयं की राशि मकर में रहने और शनि जयंती पर मकर में वक्री शनि के साथ सूर्य ग्रहण इससे पहले 26 मई 1873 में हुआ था। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1:42 बजे से शाम 6:41 बजे तक रहेगा।

उत्तराखंड में ग्रहण का असर नहीं

पंडित डॉ नवीन चंद्र जोशी के अनुसार ग्रहण जहां दिखाई नहीं देगा वहां इसका प्रभाव भी नहीं रहेगा। यानी न मंदिर बंद होंगे और नहीं स्नान दान होगा। शनि सूर्य के पुत्र हैं। सूर्य की पत्नी छाया होने के कारण शनि का रंग काला है। वह हमेशा नीले वस्त्र पहनते हैं। मनु, यमराज इनके भाई और यमुना इनकी बहन हैं। शनि धीरे धीरे चलने वाला ग्रह है। शनि को सूर्य की परिक्रमा करने में 27 साल लगते हैं। यह यमराज के बड़े भाई हैं।

अक्टूबर 2022 का सूर्य ग्रहण देखेगा

उत्तराखंड समेत देश के अधिकांश भागों में सूर्य ग्रहण देखने के लिए 25 अक्टूबर 2022 का इंतजार करना होगा। जिसमें एक घंटे से अधिक समय तक आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा। 20 अप्रैल 2023 को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा। पांच हजार सालों में पृथ्वी पर 11898 सूर्य ग्रहण की घटना होती हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी