यह विश्वविद्यालय है न कि राजनैतिक अखाड़ा, पंतनगर विवि में भाजपा के होर्डिंग्स से वित्त नियंत्रक खफा
विवि में लगे भाजपा के होर्डिंग्स से वित्त नियंत्रक खफा हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद के वाट््सएप ग्रुप में लिखा कि विवि परिसर शैक्षणिक संस्था है न ही राजनीतिक अखाड़ा। बिना अनुमति के लगे होर्डिंग तुरंत हटाए जाएं।
जागरण संवाददाता, पंतनगर : जीबी पंत विवि में लगे भाजपा के होर्डिंग्स से वित्त नियंत्रक खफा हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद के वाट््सएप ग्रुप में लिखा कि विवि परिसर शैक्षणिक संस्था है, न ही राजनीतिक अखाड़ा। बिना अनुमति के लगे होर्डिंग तुरंत हटाए जाएं। साथ ही इस गतिविधि में शामिल विवि के लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। इसको लेकर पंतनगर विवि में खलबली मची है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक दिन पहले ही सीएम गए हैं। कार्यकर्ता जल्द उसे हटा रहे हैं। हमें इसको हटाने का ध्यान है। सीएम कार्यक्रम के चलते ऐसा हुआ है।
23 जुलाई को सीएम पुष्कर ङ्क्षसह धामी ने विवि के गांधी हाल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके बाद लैंबर्ड भवन व एनेक्सी भवन में लोगों की समस्याएं सुनीं थीं। सीएम के कार्यक्रम के चलते विवि परिवार में भाजपा के होर्डिंग लगा दिए गए हैं। होर्डिंग न हटने पर विवि की वित्त नियंत्रक आभा गर्खाल ने यूएमसी के वाट््सएप ग्रुप में नाराजगी जाहिर करते हुए इसे सेवा नियमावली का उल्लंघन करार दिया। संस्थाओं में राजनैतिक दखल से कर्तव्यों से विमुखता व निरंकुशता को बढ़ावा मिलता है। प्रशासन को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए होर्डिंग को उतार देना चाहिए। विवि के प्राधिकारियों को इसका विरोध करना चाहिए।
वित्त नियंत्रक आभा गर्खाल ने बताया कि विवि शैक्षणिक संस्था है। परिसर में राजनैतिक होर्डिंग लगा दिए गए हैं। इससे विवि के होर्डिंग ढक गए हैं। होर्डिंग लगाने से पहले अनुमति लेनी चाहिए। एक दिन के बाद भी अभी होर्डिंग लगे हैं। इस मामले में कोई कुछ बोले या न बोले, मगर मैं चुप नहीं रह सकती हूं। सीएम के कार्यक्रम को लेकर मुझे कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएम रविवार शाम साढ़े छह बजे पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून रवाना हुए हैं। एक दिन ही हुआ है। कार्यकर्ता विवि परिसर में भाजपा के लगे होर्डिंग हटा लेंगे।