Kumaon Weather News Update : मानसून कमजोर पडऩे से बारिश में आएगी कमी

Kumaon Weather News Update पिछले दिनों में कुमाऊं में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से बारिश की एक्टिविटी में कमी आने की संभावना है। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 07:55 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 07:55 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : मानसून कमजोर पडऩे से बारिश में आएगी कमी
Kumaon Weather News Update : मानसून कमजोर पडऩे से बारिश में आएगी कमी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update :पिछले दिनों में कुमाऊं में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से बारिश की एक्टिविटी में कमी आने की संभावना है। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं। कुमाऊं के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार सकती है। इसके बाद अगले दो दिन दिन बारिश की एक्टिविटी बहुत कम रहने की संभावना है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन            अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी         32.7           23.7

नैनीताल          22.7           17.2

रुद्रपुर             40.1            24.7

अल्मोड़ा          28.7           19.7

चम्पावत         25.6           17.2

पिथौरागढ़        29.2           17.6

जागेश्वर          23.2           15.8

हल्द्वानी में दिन में चटख धूप, शाम रिमझिम फुहार

शनिवार को दिन मौसम के लिहाज से मिला-जुला रहा। हल्द्वानी समेत समूचे जिले में सुबह से छिटपुट बादलों के बीच तेज धूप खिली रही। खासकर मैदानी हिस्सों में उमस ने गर्मी का अहसास कराया। शाम पांच बजे बादल घिरने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। हल्द्वानी में रात नौ बजे तक बूंदाबांदी होती रही। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री व न्यूनतम 23.7 डिग्री रहा।

पिथौरागढ़ में बारिश से सड़क बंद

पिथौरागढ़ थल मार्ग शनिवार की सायं मलबा आने से बंद हो गया। मार्ग बंद होने से वाहन फंसे हैं। पिथौरागढ़ से लगभग आठ किमी दूर सातसिलिंग और बीसाबजेड़ के मध्य भूस्खलन से मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से दर्जनों वाहन फंसे हैं। इस मार्ग पर सायं को मुनस्यारी, बेरीनाग, पांखू, थल, नाचनी आदि स्थानों से पिथौरागढ़ आ रहे वाहन और पिथौरागढ़ से थल, मुवानी, बुंगाछीना, देवलथल, स्वालेख आदि स्थानों को जाने वाले वाहन फंसे हैं। मलबा हटाने का कार्य जारी है।

chat bot
आपका साथी