बनभूलपुरा बच्चों के झगड़े के बाद बड़ों में पथराव, खूनी संघर्ष में पांच घायल

बनभूलपुरा में बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से कहासुनी के बाद जमकर पथराव हुआ। जिसमें पांच लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को भाग गए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:25 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:25 AM (IST)
बनभूलपुरा बच्चों के झगड़े के बाद बड़ों में पथराव, खूनी संघर्ष में पांच घायल
बनभूलपुरा बच्चों के झगड़े के बाद बड़ों में पथराव, खूनी संघर्ष में पांच घायल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से कहासुनी के बाद जमकर पथराव हुआ। जिसमें पांच लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को भाग गए।

पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम राजपुरा व जवाहरनगर के कुछ बच्चे घूमने के लिए गौला गेट के पास गए थे। जहां बच्चों में किसी बात को लेकर तनातनी हो गई। बच्चे घर पहुंचे तो अपने स्वजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर के बाहर जवाहरनगर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पथराव किया गया।

पथराव से आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही हंगामा कर रहे लोग फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पथराव में एक पक्ष के नाजिर, शाहिद व दूसरे पक्ष के सोनू, विजय व अमरकेस घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी