Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में आंशिक बादलों के बीच कुछ जगह हो सकती है बारिश
Kumaon Weather News Update बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की वजह से कुमाऊं में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कुमाऊं में आमतौर पर आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की वजह से कुमाऊं में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कुमाऊं में आमतौर पर आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना है। बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून अगले सप्ताह सक्रिय रहने की उम्मीद है।
कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान
स्टेशन अधिकतम न्यूनतम
हल्द्वानी 30.7 22.2
रुद्रपुर 32.9 23.6
नैनीताल 23.2 16.0
अल्मोड़ा 29.7 17.6
पिथौरागढ़ 28.0 16.7
चम्पावत 24.1 15.0
बागेश्वर 34.0 21.2
नैनीताल में फिर बढ़ा तापमान, हल्द्वानी में भी कमी
मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। एक दिन तापमान बढ़ता है तो दूसरे ही दिन हवाओं की दिशा में बदलाव होने से तापमान में कमी होने लगती है। नैनीताल और हल्द्वानी के तापमान में कमी आई है। रविवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हल्द्वानी का तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी डॉ आर के सिंह ने बताया कि फिलहाल तापमान का यह रुख बने रहने की संभावना है। अक्टूबर से तापमान में कमी आने की संभावना है। वेदर मौसम में बदलाव के कारण वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। सर्दी जुकाम और बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।