Kumaon Weather Update : बूंदाबांदी के बाद चार डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बारिश के आसार

Kumaon Weather Update मौसम में बदलाव के साथ शनिवार को हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। हल्द्वानी में रविवार तड़के चार बजे तेज अंधड़ चला। बूंदाबांदी व पूर्वी हवा से तापमान में गिरावट आई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 07:22 AM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 07:22 AM (IST)
Kumaon Weather Update : बूंदाबांदी के बाद चार डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बारिश के आसार
Kumaon Weather Update : बूंदाबांदी के बाद चार डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : मौसम में बदलाव के साथ शनिवार को हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। हल्द्वानी में रविवार तड़के चार बजे तेज अंधड़ चला। बूंदाबांदी व पूर्वी हवा से तापमान में गिरावट आई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ 31 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का सिलसिला अगले दो-तीन दिन बने रहने की संभावना है। रविवार सुबह भी मंडल भर में बादलों का डेरा है। रुद्रपुर में रिमझिम बारिश हो रही है। पर्वतीय जिलों में पांच से सात मिमी बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में कहीं कहीं पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की है।

पिछले पांच दिनों में हल्द्वानी का तापमान

25 मई         35.9          20.0

26 मई         36.3          24.5

27 मई         34.4          24.9

28 मई         34.9          23.6

29 मई         31.0          24.6

रात के तापमान में उतार चढ़ाव जारी

कुमाऊं के अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है। 26 मई को 36.3 डिग्री पहुंचा तापमान तीन दिन बार 31 डिग्री पर आ गया है। वहीं, रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 26 मई को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था। अगले चार दिनों में यह कम ज्यादा होता रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले तीन-चार दिन भी तापमान से राहत रहने की संभावना है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी