Kumaon Weather News Update : कुमाऊं के मौसम में फिलहाल दो दिनों तक बड़े बदलाव के आसार नहीं

Kumaon Weather News Update कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले दो दिन मौसम के मिजाज में बहुत अधिक फेरबदल की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कुमाऊं आमतौर पर हल्के बादल छाए रहने से लेकर आसमान साफ रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:40 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:40 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं के मौसम में फिलहाल दो दिनों तक बड़े बदलाव के आसार नहीं
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं के मौसम में फिलहाल दो दिनों तक बड़े बदलाव के आसार नहीं

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले दो दिन मौसम के मिजाज में बहुत अधिक फेरबदल की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कुमाऊं आमतौर पर हल्के बादल छाए रहने से लेकर आसमान साफ रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। एक दो स्थानों पर गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है। आगामी दो दिन तापमान में बहुत अधिक बदलाव के आसार नहीं हैं।

तापमान में एक डिग्री की तेजी

मैदानी क्षेत्र में तापमान में एक डिग्री की तेजी आई है। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य की अपेक्षा यह एक डिग्री कम है। इससे पहले बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामन्य की अपेक्षा यह दो डिग्री अधिक है।

पर्वतीय जिलों में मौसम सुहावना

पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रमुख पर्यटन स्थल नैनीताल का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री बना हुआ है। अधिकतम तापमान भी 20 से 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। नैनीताल से लगे दूसरे हिल स्टेशन मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री व न्यूनतम 14.9 डिग्री बना हुआ है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। बाहर से घूमने आ रहे पर्यटक सुहावने मौसम का खूब आनंद ले रहे हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी