Kumaon Weather News Update : 10 अगस्त तक तेज बारिश के आसार कम, किसानों की बढ़ सकती है मुसीबत

Kumaon Weather News Update बारिश में एक बार फिर कमी आई है। जुलाई दूसरे पखवाड़े की शुरुआत में अच्छी बारिश के बाद मौसम ने फिर निराश किया है। मौसम विभाग ने अगस्त पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना जताई लेकिन मौसम बूंदाबांदी तक ही सीमित रह गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:30 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : 10 अगस्त तक तेज बारिश के आसार कम, किसानों की बढ़ सकती है मुसीबत
Kumaon Weather News Update : 10 अगस्त तक तेज बारिश के आसार कम, किसानों की बढ़ सकती है मुसीबत

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : बारिश में एक बार फिर कमी आई है। जुलाई दूसरे पखवाड़े की शुरुआत में अच्छी बारिश के बाद मौसम ने फिर निराश किया है। मौसम विभाग ने अगस्त पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना जताई, लेकिन मौसम बूंदाबांदी तक ही सीमित रह गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो 10 अगस्त तक प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना कम ही है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश जरूर मिल सकती है। इससे मानसूनी बारिश की भरपाई होना संभव नहीं है। बारिश कम होने से तापमान बढ़ सकता है। खासकर मैदानी भागों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

कुमाऊं में जिलेवार मानसूनी बारिश (मिमी में)

जिला             औसत वर्षा            बारिश हुई           कमी/वृद्धि

अल्मोड़ा         463.6                   547.1               18

बागेश्वर         463.6                   1179.3              154

चम्पावत        747.9                   669.8               -10

नैनीताल        786.0                   702.2               -11

पिथौरागढ़      870.3                   813.7                -7

यूएसनगर      575.5                   493.9                 -14

(नोट: आंकड़े 1 जून से 4 अगस्त के मध्य। कमी/वृद्धि प्रतिशत में)

समय से पहले पहुंचा था इस बार मानसून

उत्तराखंड में इस बार पांच दिन पहले (17 जून को) मानसून पहुंच गया था। शुरुआत में अच्छी बारिश के बाद चार सप्ताह तक मानसून कमजोर रहा। हालांकि 17 जुलाई की रात से फिर मानसून सक्रिय हुआ और प्रदेश पर छा गया। 16 जुलाई की स्थिति के अनुसार कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर जिले में औसत से 34 प्रतिशत व नैनीताल में 21 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई बीतने के बाद स्थिति में फिर से बदलाव होने लगा है। ऐसे में किसानों की चिंता बढऩे लगी है। अगले कुछ दिन बारिश नहीं होती है तो रोपाई लगाए धान को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होगी।

chat bot
आपका साथी