हल्‍द्वानी में चोरों ने असिस्‍टेंट प्रोफेसर का घर खंगाला, डेढ़ लाख के जेवर चुराए

जिले में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हल्‍द्वानी में चोरों ने सहायक प्रोफेसर के घर का ताला काटकर करीब डेढ़ लाख का जेवर चोरी कर लिया। मामले की जानकारी के बाद मुखानी पुलिस ने मौका मुआयना किया। आसपास की सीसीटीवी भी खंगाली जा रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 02:01 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:54 PM (IST)
हल्‍द्वानी में चोरों ने असिस्‍टेंट प्रोफेसर का घर खंगाला, डेढ़ लाख के जेवर चुराए
हल्‍द्वानी में चोरों ने असिस्‍टेंट प्रोफेसर का घर खंगाला, डेढ लाख के जेवर चुराए

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : जिले में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हल्‍द्वानी में चोरों ने सहायक प्रोफेसर के घर का ताला काटकर करीब डेढ़ लाख का जेवर चोरी कर लिया। मामले की जानकारी के बाद मुखानी पुलिस ने मौका मुआयना किया। आसपास की सीसीटीवी भी खंगाली जा रही है। 

मुखानी थाना क्षेत्र के लोरियाखाल, न्यू कालिका कालोनी में रामाशीष प्रजापति पत्नी व बेटी के साथ किराये पर रहते हैं। वह आम्रपाली इंस्टीट्यूट लामाचौड़ में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हैं। मंगलवार को वह एक दिन के लिए सपरिवार पंतनगर गए थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला बंद था, जबकि घर के भीतर दरवाजों ताले टूटे थे। कुंडी पर आरी से काटने का निशान थे। घर के भीतर आलमारी में सामान बिखरा हुआ था। 

पीडि़त ने बताया कि करीब डेढ़ लाख के सोने के आभूषण गायब हैं। जिसमें मांग टीका, दो जोड़ी कान की बाली, मंगलसूत्र, सोने की अगूंठी, चार जोड़ी पायल मुख्य है। जबकि घर में रखे लैपटाप व अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट को चोरों ने छुआ भी नहीं है। उन्होंने मुखानी थाने में तहरीर दी है। एसओ मुखानी सुशील कुमार ने फोर्स के साथ घर पहुंचकर जांच की है। जबकि अभी तक एफआइआर नहीं दर्ज की गई है। पुलिस मुहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी