पानी आपूर्ति ठप होने पर बागेश्वर की महिलाओं ने एनएच 309 किया जाम

गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा आक्रोश में बदल गया। महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ तहसील के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 309 ए पर जाम कर दिया। जिस कारण बरेली-बागेश्वर-बेरीनाग मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:57 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:57 PM (IST)
पानी आपूर्ति ठप होने पर बागेश्वर की महिलाओं ने एनएच 309 किया जाम
आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं के आक्रोश के सामने उनकी एक भी नहीं चली।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नगर के तहसील रोड सहित मजियाखेत, तहसील कालोनी में विगत दस दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ तहसील के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। प्रशासन की काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

बीते 17 से 19 अक्टूबर के बीच हुई तेज बारिश के कारण जनपद में व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है।। जिसमें दर्जनों पेयजल योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस वजह से पूरे नगर की पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है।कुछ स्थानों पर तीन दिन बाद तो पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई। लेकिन तहसील, मजियाखेत, सैज, आदर्श कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लगभग सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित है। गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा आक्रोश में बदल गया। महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ तहसील के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 309 ए पर जाम कर दिया। जिस कारण बरेली-बागेश्वर-बेरीनाग मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आंदोलनकारी महिलाओं ने जिला प्रशासन व नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पहुंचे। आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं के आक्रोश के सामने उनकी एक भी नहीं चली।

काफी मशक्क्त के बाद प्रशासन ने दो दिन के अंदर पानी की आपूर्ति सुचारू करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान तारा कांडपाल, गीता कांडपाल, निरूपा कक्कड़, पिंकी कपूर, दीपा जोशी, आशा जोशी, गीता बचखेती, आनंदी देवी, गीता जोशी, भावना देवी, मोहिनी तिवारी आदि मौजूद थे। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने कहा कि विगत दिनों हुई बारिश से मजियाखेत पेयजल योजना काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण क्षेत्र की पेयजलापूर्ति बाधित है। पालिका क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत का काम किया जा रहा है। संभवतया दो दिन बाद ही पेयजलापूर्ति बहाल हो पाएगी। 

कठायतबाड़ा क्षेत्र में भी हाहाकार

जखेड़ा पेयजल योजना 12 दिन बाद भी सुचारू नहीं हो सकी है। जिसके चलते दागंण, कठायतबाड़ा समेत आधे शहर में पेयजल आपूर्ति ठप है। जिससे उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने कहा कि शुक्रवार शाम तक आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी