लोगों तक पहुचें शहीद भगत सिंह के विचार

विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह को याद किया। इस मौके पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 03:24 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:14 AM (IST)
लोगों तक पहुचें शहीद भगत सिंह के विचार
लोगों तक पहुचें शहीद भगत सिंह के विचार

रामनगर/लालकुआं : विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह को याद किया। रामनगर में बैनर व पोस्टरों के साथ पैदल मार्च निकाला गया।

शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के मौके पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, इन्कलाबी मजदूर केंद्र, परिवर्तन कामी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क लखनपुर से भगत सिंह चौक भवानीगंज तक पैदल मार्च निकाला। तत्पश्चात शहीदे आजम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। भवानीगंज चौक पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा जब तक देश में अंग्रेजों द्वारा अपनाई गई फूट डालो-राज करो की नीति चलती रहेगी तब तक देश में समाजवाद की स्थापना नहीं हो सकती। गरीबों, मजदूरों, किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा। पूंजीपतियों, कॉरपोरेट एवं साम्राच्यवादी ताकतों के इशारे पर प्राकृतिक संसाधनों की लूट होती रहेगी। कहा कि आज भगत सिंह के क्रातिकारी विचारों को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। इस दौरान राज्य आदोलनकारी प्रभात ध्यानी, इद्र सिंह मनराल, मनमोहन अग्रवाल, कपिल शर्मा, शीला शर्मा, नवीन नैथानी, पान सिंह नेगी, सुरेंद्र भदोला, लालमणी, जीएस बिष्ट, मोहन तिवारी, किरण आर्य, मदन सिंह, रवि कुमार, उबेदउल हक मौजूद रहे।

लालकुआं में नशा विरोधी संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिंदुखत्ता के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने अंबेडकर भवन संजयनगर में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की पुष्पा ने कहा भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के महेश ने कहा भगत सिंह ने अन्याय, शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने के लिए अलख जगाई थी। इस दौरान प्रगतिशील युवा संगठन के रमेश, इंकलाबी मजदूर केंद्र के पंकज, उमेद, पंकज, बिंदू, सुंदर, रेखा, हेमा, तारा, नीमा, मुन्नी देवी, राधा देवी, कमला, शोभा, पिंकी, गुड्डू व बाबू लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी