Kumaon Weather Update : नैनीताल, मुक्तेश्वर समेत चार जगह दस डिग्री से नीचे पहुँचा पारा

उच्च हिमालयी इलाकों में हिमपात की वजह से आगे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को चार जगह पर न्यूनतम पारा दस डिग्री से नीचे पहुँच गया था। नैनीताल में 8.0 मुक्तेश्वर में 5.5 पिथौरागढ़ में 9.8 और चम्पावत में 6.4 डिग्री तक तापमान देखने को मिला।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:26 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:26 AM (IST)
Kumaon Weather Update : नैनीताल, मुक्तेश्वर समेत चार जगह दस डिग्री से नीचे पहुँचा पारा
पहाड़ पर और हिमपात होने पर तराई के इलाकों में पारा और नीचे आएगा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। खासकर कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में पारा लगातार नीचे आ रहा है। उच्च हिमालयी इलाकों में हिमपात की वजह से आगे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को चार जगह पर न्यूनतम पारा दस डिग्री से नीचे पहुँच गया था। नैनीताल में 8.0, मुक्तेश्वर में 5.5, पिथौरागढ़ में 9.8 और चम्पावत में 6.4 डिग्री तक तापमान देखने को मिला। फिलहाल सात से 10 दिसंबर तक उत्तराखंड के किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन उधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे मैदानी जिले में मंगलवार और बुधवार को सुबह और शाम के वक्त हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। इस स्थिति में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। पहाड़ पर और हिमपात होने पर तराई के इलाकों में पारा और नीचे आएगा।

प्रमुख जगहों का अधिकतम, न्यूनतम तापमान

हल्द्वानी        25.2      16.6

पंतनगर        26.1      15.3

नैनीताल       13.5      8.0

मुक्तेश्वर      11.8       5.5

अल्मोड़ा      18.7       10.6

पिथौरागढ़     15.3       9.8

बागेश्वर       21.5      12.6

चम्पावत      15.1       6.4

अलाव और रेन बसेरे नहीं

ठंड बढ़ने के बावजूद नगर निगम की तरफ से फिलहाल शहर के व्यस्त इलाकों में अलाव की व्यवस्था नहीं गई। हर साल अफसरों की तरफ से मुख्य चौराहों और भीड़ वाली जगहों पर अलाव जलवाने में देरी की जाती है। हाल में प्रसाशन की तरफ से बजट भी मुहैया करवाया गया था। वहीं, रेन बसेरों को भी दुरुस्त नहीं किया गया।

chat bot
आपका साथी