Kumaon Weather Update : मैदानी इलाकों के तापमान में तेजी, अगले सप्ताह मौसम में बदलाव के आसार नहीं

Kumaon Weather Update मैदानी क्षेत्रों में तापमान में थोड़ी तेजी आई है। बीते दिवस के मुकाबले हल्द्वानी का तापमान 1.4 डिग्री की तेजी आई है। रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:50 AM (IST)
Kumaon Weather Update : मैदानी इलाकों के तापमान में तेजी, अगले सप्ताह मौसम में बदलाव के आसार नहीं
पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के उच्च हिमालय में शीत दस्तक दे चुकी है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह मौसम में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में तापमान में थोड़ी तेजी आई है। बीते दिवस के मुकाबले हल्द्वानी का तापमान 1.4 डिग्री की तेजी आई है। रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन       अधिकतम     न्यूनतम

हल्द्वानी       32.0          23.2

नैनीताल      23.0          14.5

रुद्रपुर         34.2          21.6

गंगोलीहाट    25.7          14.6

अल्मोड़ा       31.1         16.7

पिथौरागढ़     29.1          16.6

जागेश्वर       23.7          14.3

घाटी की तरफ लौटने लगे स्थानीय लोग

मौसम में बदलाव के बाद पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के उच्च हिमालय में शीत दस्तक दे चुकी है। विगत विगत छह माह से गुलजार उच्च हिमालयी क्षेत्र में अब धीरे-धीरे सुनसानी छाने के दिन आने लगे हैं। सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत सबसे पहले भेड़, बकरी पालक अपने भेड़-बकरियों के साथ घाटी की तरफ उतरने लगे हैं। उच्च हिमालय के सबसे अधिक जानकार भेड़ पालक होते हैं। उच्च हिमालय में सबसे अधिक ऊंचाई तक भेड़ बकरियों के साथ ये ही पहुंचते हैं। उच्च हिमालयी सारे दर्रो की जानकारी इनके पास होता है। हिमांचल प्रदेश से लेकर चमोली, उत्त्तरकाशी के भेड़ पालक पिथौरागढ़ जिले के बुग्यालों तक पहुंच जाते हैं तो पिथौरागढ़ के भेड़ पालक इन स्थानों तक दर्रे पार कर पहुंचते हैं।

पुलों के अभाव में तैयार नहीं हो रहा धार्मिक पर्यटक पथ

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर, पाताल भुवनेश्वर गुफा और चंडिका मंदिर को जोडऩे के लिए प्रस्तावित सड़कें गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ तहसील में तैयार हो चुकी हैं। रामगंगा नदी में पुल निर्माण नहीं होने से मामला लटका हुआ है। एक दशक पूर्व बांस-आंवलाघाट- गंगोलीहाट सड़क और चंडिका का खाका खींचा गया था।

chat bot
आपका साथी