अनशन पर डटी रहीं बर्खास्त महिला कर्मी कृष्णा, आंदोलन स्थल बना हल्द्वानी नगर निगम परिसर

पिछले एक सप्ताह में पुलिस प्रशासन दो कर्मचारियों को अनशन से उठा चुका है। नगर निगम प्रशासन संघ की मांगों को लेकर चुप्पी साधे हुए है। प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि आंदोलन को 21 दिन बीत गए हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:39 PM (IST)
अनशन पर डटी रहीं बर्खास्त महिला कर्मी कृष्णा, आंदोलन स्थल बना हल्द्वानी नगर निगम परिसर
छह कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को 21वें दिन भी आंदोलन जारी रखा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नगर निगम परिसर आजकल आंदोलन स्थल बना हुआ है। सफाई कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को लेकर दोनों संगठन आंदोलित हैं। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने छह कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को 21वें दिन भी आंदोलन जारी रखा। बर्खास्त महिला कर्मचारी कृष्णा दूसरे दिन भरी अनशन पर डटी रहीं। 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में पुलिस प्रशासन दो कर्मचारियों को अनशन से उठा चुका है। नगर निगम प्रशासन संघ की मांगों को लेकर चुप्पी साधे हुए है। प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि आंदोलन को 21 दिन बीत गए हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। यही स्थिति रही तो संगठन को हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा। यहां शाखा अध्यक्ष जय प्रकाश, रामू भारती, विजय पाल, रवि चिंडालिया, चौधरी अशोक, अनिल भारती, विजय, बांके लाल, शौकत अली, रोहित, अनीता, राजेश, सचिन, कैलाश आदि शामिल रहे। 

उत्तरांचल स्वच्छकार समिति ने दिया सांकेतिक धरना 

संविदा कर्मचारियों को भविष्य निधि (पीएफ) का लाभ दिलाने, साप्ताहिक अवकाश अनुमन्य करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ का सांकेतिक धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। नगर निगम परिसर में धरना देते कर्मचारियों ने कहा कि कई बार समझौता होने के बाद भी कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं की जा रही। संघ ने शैक्षिक योग्यता के आधार पर पदोन्नति देने की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष विनय पाल ने कहा कि संगठन की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। यहां हल्द्वानी शाखा महामंत्री सुनील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश लाला, प्रदीप पवार, नीरज नैथानी, योगेश राजौर, श्याम, जगदीश, मीरा चिंडालिया, सोनी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी