लौकी व तुरई के भाव नरम, एक सप्ताह में दस रुपये तक गिरी कीमत

शुक्रवार को भिंडी का फुटकर भाव 25 रुपये किलो रहा। हालांकि बैगन प्याज और टमाटर के भाव अभी स्थिर बने हुए हैं। मई में सब्जियों के दामों में एकाएक तेजी आ गई है। इधर पिछले सप्ताह मौसम बेहतर होने से मंडी में आवक बढ़ी है इससे कीमतें नीचे आई हैं।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 08:43 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 01:44 PM (IST)
लौकी व तुरई के भाव नरम, एक सप्ताह में दस रुपये तक गिरी कीमत
सब्जियों की कीमतों कमी ज्यादा नहीं रहने वाली।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : सब्जियों की कीमतों में फेरबदल हुआ है। लौकी व तुरई के भाव एक सप्ताह के भीतर दस रुपये तक नीचे आ गए हैं। भिंडी और करेला भी नरम पडऩे लगी है। शुक्रवार को भिंडी का फुटकर भाव 25 रुपये किलो रहा। हालांकि बैगन, प्याज और टमाटर के भाव अभी स्थिर बने हुए हैं। मई में बारिश होने के बाद सब्जियों के दामों में एकाएक तेजी आ गई है। इधर, पिछले सप्ताह मौसम बेहतर होने से मंडी में आवक बढ़ी है, इससे कीमतें थोड़ी नीचे आई हैं। सब्जियों की कीमत कम होने से लोगों को थोड़ा राहत मिली है। कोरोना महामारी के चलते लोगों की आर्थिक हालत काफी खराब है। इस दौरान कहीं से तो थोड़ी राहत खबर मिली। हरी सब्जी से इम्यूनिटी भी मजबूत होगी जो कि आज की जरूरत भी है।

यूपी से आती हैं सब्जियां

मंडी थोक कारोबारियों का कहना है कि हल्द्वानी में अधिकांश सब्जियां रामपुर, बदायूं, अमरोहा व यूपी के अन्य जिलों से आती है। बरसात में जलभराव होने से सब्जियां जल्दी खराब हो जाती है। इसके कारण बरसात में सब्जियों के दाम अधिक रहते हैं।

ज्यादा दिन राहत की उम्मीद नहीं

सब्जियों की कीमतों कमी ज्यादा नहीं रहने वाली। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जलभराव होने से अगले सप्ताह सब्जियों के दामों में फिर से तेजी आ सकती है।

हल्द्वानी फुटकर बाजार में सब्जियों के दाम (रुपये में)

सब्जी       21 मई   4 जून   11 जून

आलू        15        20-25    20-25

टमाटर      10       20         15-20

प्याज        20       20-25    20-25

बैगन         20       40         40

करेला        20       40         25-30

लौकी         20       40         30

शिमला मिर्च 30     40         40

भिंडी            30     40         25

तुरई             30     40        30

खीरा         10-20   20-30   15-25

कद्दू             20      30        20-30

बीन            40       60       60

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी