नैनीताल में रेड क्रॉस सोसाइटी की चुनाव प्रक्रिया जारी, 10 सदस्यों के चुनाव के बाद घोषित होगी कार्यकारिणी

सुबह से ही चुनाव स्थल में सोसायटी सदस्यों और दावेदारों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल चुनाव अधिकारियों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया निपटाए जा रही है। जिसके बाद मतदान आयोजित कर 10 सदस्य चुने जाएंगे। चुने गए सदस्यों में से ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 02:47 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 02:47 PM (IST)
नैनीताल में रेड क्रॉस सोसाइटी की चुनाव प्रक्रिया जारी, 10 सदस्यों के चुनाव के बाद घोषित होगी कार्यकारिणी
चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मुस्तैदी से जुटी है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। रेड क्रॉस सोसाइटी नैनीताल जिले की कार्यकारिणी गठन को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही चुनाव स्थल में सोसायटी सदस्यों और दावेदारों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल चुनाव अधिकारियों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया निपटाए जा रही है। जिसके बाद मतदान आयोजित कर 10 सदस्य चुने जाएंगे। चुने गए सदस्यों में से ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है।

शनिवार को नैनीताल क्लब स्थित शैले हॉल में रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यकारिणी गठन को लेकर चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एडीएम अशोक जोशी की मौजूदगी में है 12:30 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तीन वर्षीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव होने हैं। जिसमें जिले के 1128 आजीवन सदस्य दावेदारी पेश करने के साथ ही मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न कराई जा रही है। जिसके बाद एक बजे से मतदान आयोजित किया जाएगा।

मतदान में 10 सदस्यों की बोर्ड को चुना जाएगा। जिसमें से चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष और स्टेट प्रतिनिधि चुनकर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बताया कि तीन बजे तक मतदान के बाद देर शाम कार्यकारिणी के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव संपन्न कराने में एसडीएम प्रतीक जैन, प्रदेश पर्यवेक्षक हरीश शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय वर्मा, राजेंद्र सिंह, जिला आपदा अधिकारी शैलेश , डॉ रश्मि पंत, डॉ निशांत पांडे, अंजू, गीता आर्य, राघवेंद्र रावत समेत अन्य लोग जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी