Attack on Yashpal Aarya : दूसरे पक्ष ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत 26 लोगों को किया नामजद

आरोपितों के इस हमले में उसका बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। तहरीर में उसने गले से सोने की चैन व जेब में रखा पर्स भी लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:35 PM (IST)
Attack on Yashpal Aarya : दूसरे पक्ष ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत 26 लोगों को किया नामजद
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित 25-26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संवाद सहयोगी, बाजपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले के मामले में दूसरे पक्ष ने भी देर शाम कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित 25-26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

ग्राम रहमतुल्ला निवासी प्रवीन कंबोज पुत्र अशोक कुमार ने शनिवार देर शाम अपने समर्थकों के कोतवाली पहुंचे और उन्होंने कोतवाल रमेश तनवार को तहरीर देकर कहा कि शनिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह  नैनीताल रोड स्थित अपनी प्रतिष्ठान अगम ओवरसीज पर बैठा था। शोर-शराबा की आवाज सुनकर प्रतिष्ठान के सामने सड़क पर आया गया। आरोप है कि इसी बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य, हरङ्क्षमदर सिंह ढिल्लन, केलाखेडा के पूर्व चेयरमैन हामिद अली, डीके जोशी, जगप्रीत सिंह, राजकुमार, मुकुंद शुक्ला, नवदीप कंग, रजत भंडारी, बहादुर भंडारी, रेशम सिंह, जगदीप सिंह, जस ढिल्लो, तनवीर खां, यादव, डा.गुरमीत सिंह, अखिल भंडारी, मंदीप खैरा, आशीष भट्ट, बलवीर सिंह, हरदीप परमार, नितिन बिष्ट, सूरज यादव, रङ्क्षवद्र चौपड़ा उर्फ बिल्लू आदि ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी तथा अपना चौपहिया वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।

आरोपितों के इस हमले में उसका बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। तहरीर में उसने गले से सोने की चैन व जेब में रखा पर्स भी लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।  कोतवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी